Kashi Tamil Sangamam 5.0 का उद्घाटन शनिवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इससे पहले उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किए। इसके साथ ही काशी-तमिल संगमम के लिए तमिलनाडु से 250 छात्र काशी आए हैं। इन सभी छात्रों ने सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किए। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

मूल्यों से जुड़ने का अवसर
सीएम योगी ने कहा कि मां गंगा के पावन तट पर बाबा विश्वनाथ की नगरी में तमिलनाडु से आए सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि मुझे आनंद की अनुभूति हो रही है। Kashi Tamil Sangamam 5.0 भारतीय संस्कृति की परंपरा का आज एक उत्सव बन गया है। जहां भाषाएं अलग-अलग हैं, लेकिन हम सबके भाव एक हैं। परंपराएं विविध हैं, पर संस्कृति एक है। यही है प्रधानमंत्री मोदी का एक भारत, श्रेष्ठ भारत का लक्ष्य। 12 दिसंबर 2026 तक चलने वाले काशी तमिल संगमम में तमिल की कालजयी ज्ञान परंपरा और उसके जीवन मूल्यों से जुड़ने का अवसर हम सबको प्राप्त होगा।

Kashi Tamil Sangamam 5.0 तमिल भाषियों के हृदय में काशी का विशिष्ट स्थान
इस दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने काशी को दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी बताते हुए कहा कि यदि दुनिया में कोई ऐसी नगरी है, जिसे आध्यात्मिक राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित किया जा सकता है तो वह काशी है। तमिल भाषियों के हृदय में काशी का हमेशा से विशिष्ट स्थान रहा है।

लोगों ने लगाए स्टाल
वहीं 12 दिसंबर तक चलने वाले आयोजन में तमिलनाडु से सात समूहों में 1750 प्रतिनिधि आएंगे। Kashi Tamil Sangamam 5.0 नमो घाट पर तमिलनाडु से आए लोगों ने वहां के प्रसिद्ध लूंगी, साड़ी समेत अन्य सामग्रियों का स्टाल लगाया है। जबकि काशी के लोगों ने भी बनारसी साड़ी समेत अन्य सामग्रियों का स्टाल लगाया है।आपको बतादें कि इस बार के संस्करण की थीम ”तिरुक्कुरल पयिलोम-तिरुक्कुरल अभ्यास करें” रखी गई है। इसके माध्यम से तमिल साहित्य के महान कवि तिरुवल्लुवर की कालजयी रचना तिरुक्कुरल की शिक्षाओं को विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।

ये भी पढ़े:- केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- CM नहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी काशी और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने संबंधों का उल्लेख किया है। करीब 400 वर्ष पहले तमिलनाडु से आकर काशी में बसे लोगों ने इस Kashi Tamil Sangamam 5.0 सांस्कृतिक रिश्ते को और मजबूत किया। तमिलनाडु से आए बुनकरों ने भी यहां अपनी कला और हुनर से विशेष पहचान बनाई तथा अपने उत्पादों का निर्यात किया।


