Varanasi: भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से शनिवार को बैठा आयोजित की गई। बैठक में काशी क्षेत्र के लगभग 16 जिलों से आए किसान मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया। इस दौरान किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों, उनके हितों, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा रामविलास पाल (Varanasi) ने कार्यकर्ताओं से किसानों के बीच सक्रिय रहकर उनकी समस्याओं को समझने तथा भाजपा की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं को जन–जन तक पहुंचाए
रामविलास पाल क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा काशी क्षेत्र में बातचीत के द्वारा कहा कि क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया (Varanasi) में किसान मोर्चा की यह पहली बड़ी बैठक है।उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, किसानों से संवाद बढ़ाने और सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया गया है।

इसमें काशी क्षेत्र के (Varanasi) समस्त पदाधिकारी और किसान मोर्चा के जिले के सम्मानित जिला अध्यक्ष और महामंत्रीगण यहां पर उपस्थित हुए।उन्होंन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किसान के हित में किसान सम्मान निधि से लेकर उनके फसलों के मूल वृद्धि से लेकर किसान सम्मन निधि जो हमारी सरकार आने के बाद हमारी सरकार ने नई-नई योजनाएं लाई है वह किसानों के हित में है।

तीसरी बार हैट्रिक लगाने का दावा
किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारी इन सभी योजनाओं को लेकर किसानों और गांव के बीच जाने वाले हैं। अगले अभियान में हम सभी किसान मोर्चा के लोग किसान उत्थान योजना को बताकर उनका प्रबल समर्थन लेकर तीसरी बार हैट्रिक लगाएगे और राज्य की सरकार बनाएंगे।

विपक्ष पर लगाया किसानो को भड़काने का आरोप
किसानों आंदोलन के सवाल पर जवाब में कहा कि विपक्ष की यह बहुत बड़ी साजिश थी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई भी मुद्दे बचे नहीं है।इसलिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भ्रम फैला रही है। इंडिया गठबंधन किसानों को भड़का कर सरकार को अस्थिर करने का कार्य करना चाह रही थी। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा की 70 वर्ष तक क्यों किसानों को सम्मान निधि नहीं दे पाए। रामविलास पाल (Varanasi) कहा कि किसान लोग गाय और भैंस पलते हैं दूधिया लोग पहले आपस में विचार करके एक रुपए भी नहीं बढ़ते थे लेकिन बीजेपी की सरकार में बड़े-बड़े इसके कारखाने लगाए हैं और इसका फैट अलग करके बेरोजगारों की रोजगार दे रही है।

ये रहे उपस्थित
उन्होंने कहा कि इससे लोगों की आय बढ़ी है। उन्होंने कहा कि आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं की सब्जी उत्पादन से लेकर किसान के उत्पादित फसल का मूल्य बढ़ा है। जिससे किसानों के अंदर खुशहाली आई है, यह मैं पूरे विश्वास के साथ बताना चाहता हूं।बैठक में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष देवदत्त शुक्ला, क्षेत्रीय अध्यक्ष राम विलास पाल(Varanasi) , क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, के।एन। पांडेय, मनीष पाल, अजीत सिंह, अभय सिंह पटेल, शिवम पाल, गुड़िया सिंह एवं रोहन सिंह सहित विभिन्न जिलों से आए किसान मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


