• About Us
  • EPaper
  • Private Policy
    • Private Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Saturday, October 3, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Ateek Ahmed Shot Dead: आरोपियों का बयान- ‘फेमस होने के लिए किया अतीक का मर्डर, मौका मिलते ही मार दिया’

by Abhishek Seth
April 16, 2023
in देश-विदेश, प्रयागराज
0
Ateek Ahmed Shot Dead: आरोपियों का बयान- ‘फेमस होने के लिए किया अतीक का मर्डर, मौका मिलते ही मार दिया’
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद (Ateek Ahmed Shot Dead) और उसके भाई अशरफ की शनिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस दोनों को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जा रही थी। पत्रकार साथ-साथ चल रहे थे। इसी बीच मीडियाकर्मी बनकर आए तीन हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसमें आतेक और उसके भाई अशरफ की मौत हो गई। इस घटना में एक कांस्टेबल मानसिंह के भी घायल होने की खबर है।

तीनों हमलावरों का नाम लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्य हैं। हमेल के तुरंत बाद दोनों ने सरेंडर कर दिया। लवलेश बांदा, अरुण कासगंज और सनी हमीरपुर का रहने वाला है। उनसे हथियार बरामद किये गये हैं।

पुलिस द्वारा दर्ज की गई FIR के मुताबिक, तीनों शूटर्स ने बताया कि वे अतीक-अशरफ को मारकर UP में पॉपुलर होना चाहते थे। जब से अतीक-अशरफ को पुलिस की कस्टडी दी गई थी, तब से ही वे प्रयागराज आ गए थे और मीडियाकर्मी बनकर दोनों को मारने की फ़िराक में थे। शनिवार को मौका मिलते ही मार दिया गया।

मीडियाकर्मी बनकर आए हमलावरों ने वारदात को दिया अंजाम

शाइस्ता कर सकती है सरेंडर

इसी बीच खबर आ रही है कि अतीत की पत्नी और उमेश पाल हत्याकांड की आरोपी शाइस्ता परवीन रविवार को सरेंडर कर सकती है। माना जा रहा है कि शाइस्ता अपने पति अतीक और देवर अशरफ के जनाजे में जरूर शामिल होगी। शाइस्ता अपने बेटे असद के जनाजे में टाइट सिक्योरिटी के कारण नहीं शामिल हो पाई थी। यहां तक कि वह अपने बेटे असद को आखिरी बार देख भी नहीं पाई थी।

बता दें कि अतीक और अशरफ की हत्या के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के घर हाई लेवल मीटिंग जारी है। इसी बीच यूपी में अलर्ट जारी किया गया है। सीएम योगी का हर 2 घंटे में अधिकारियों को रिपोर्ट देने का निर्देश है। सीएम योगी ने प्रयागराज बैठक के अलावा अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

गौरतलब है कि प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में रविवार को अतीक और अशरफ का पोस्टमार्टम होगा। दोनों को रविवार को ही दफनाया जाएगा। अतीक और अशरफ को दफनाने के लिए दो कब्र खोदी जा रही हैं। हत्या के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई है। वहीँ मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने वारदात से जुड़े सैंपल ले लिए हैं।

जांच में जुटी पुलिस

यह हमला मेडिकल कॉलेज के पास हुआ। जब दोनों को जांच के लिए ले जाया जा रहा था। दोनों के शवों को मेडिकल कॉलेज के अंदर ले जाया गया। मौके पर जय श्री राम के नारे सुने गये हैं। पुलिस हमलावरों को गिरफ्त में लेकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, यह हमला प्रयागराज के काल्विन हॉस्पिटल के पास हुआ है। पुलिस द्वारा अतीक और अशरफ को मेडिकल के लिए ले जाते समय अचानक से तीन हमलावर बीच में आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद हमलावरों ने पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया। यह हमला पूरी तरह से कैमरे और पुलिस के सामने किया गया है। हमलावर मीडियाकर्मी बनकर आए थे। दोनों पर जब फायरिंग हुई, पूरी वारदात कैमरे में कैद हुई है।

सूत्रों के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे, जिन्होंने अतीक और अशरफ पर हमला किया है। मौके पर तीन बंदूकें और कारतूस भी बरामद किये गये हैं। बाइक सवार मीडियाकर्मी बनकर पहुंचे थे। वहीँ बाइक के पास से एक कैमरा और एक आईडी भी बरामद हुई है।

इस घटना के बाद से लखनऊ समेत आस पास के कई जिलों में हडकंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस घटना पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। घटना को लेकर सीएम योगी अधिकारियों से काफी नाराज हैं। इस मीटिंग में वे यूपी पुलिस के उच्च अधिकारियों से रिपोर्ट मांगेंगे। सीएम ने डीजीपी और एडीजी को तलब किया है। फ़िलहाल पुलिस के ओर से इस मामले पर अभी तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। जल्द ही घटना को लेकर पुलिस के उच्च अधिकारी प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं।

मारने के बाद किया सरेंडर

इस घटना की सबसे बड़ी बात यह रही कि हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद भागने का प्रयास नहीं किया, बल्कि ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए खुद को सर्रेंडर किया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस फ़ोर्स भी पहुंच गई है। पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर दी है।

असद का भी एनकाउंटर

बता दें कि इससे पहले यूपी STF की टीम ने झांसी में कई दिनों से फरार चल रहे अतीक के बेटे असद और अतीक के गुर्गे शूटर गुलाम मोहम्मद का एनकाउंटर कर दिया। STF की टीम पिछले डेढ़ महीने से असद को ट्रेस कर रही थी। यह एनकाउंटर यूपी STF के डिप्टी SP नवेंदु और डिप्टी SP विमल की अगुवाई में हुआ। असद पर पुलिस ने पांच लाख रुपए का ईनाम रखा था। असद और शूटर गुलाम के पास से BULL Dog Revolver और Walhther Pistol  बरामद किया गया था।

यूपी के प्रयागराज में 24 फरवरी को उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उमेश पाल प्रयागराज में हुए राजू पाल हत्याकांड में मुख्य गवाह थे। उमेश कोर्ट से गवाही देने के बाद जैसे ही अपने गाड़ी से उतरे, बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी थी। इस घटना में उमेश समेत उनके दो गनर संदीप और राघवेन्द्र की मौत हो गई थी। इस हत्याकांड में अतीक पर साजिश रचने का आरोप है।

Tags: Asad Ahmed Encounterateek ahmedAteek Ahmed Shot Deadateek’s son asad encounteratique ahmadcm yogi on ateek ahmeddon ateek ahmedmafia ateek ahmed
Previous Post

Atiq Ahmad Shot Dead: अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने लगाए जय श्री राम के नारे

Next Post

माफिया अतीक और उसका भाई कसारी- मसारी कब्रिस्तान में होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Next Post
माफिया अतीक और उसका भाई कसारी- मसारी कब्रिस्तान में होंगे सुपुर्द-ए-खाक

माफिया अतीक और उसका भाई कसारी- मसारी कब्रिस्तान में होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • MDR शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने मनाया ‘नो यूपीआई डे’, प्रतिष्ठानों पर लगाए पोस्टर, ऑनलाइन भुगतान से बनाई दूरी
  • Varanasi: अनिश्चितकालीन धरने के 10वें दिन प्रतीकात्मक शव बनकर छात्रों ने जताया आक्रोश, चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग पर अड़ा ABVP
  • अब बुजुर्गों की नहीं, युवाओं की पसंद बनी खादी! Gandhi Jayanti पर खास ऑफर, डेनिम-जैकेट से हर्बल प्रोडक्ट्स तक रेंज उपलब्ध
  • Varanasi: पिता-पुत्र के विवाद में चली गोली, लाइसेंसी रिवॉल्वर को लेकर हुई छीना-झपटी, बेटा घायल
  • फ्लैट बुकिंग के नाम पर BHU की दो महिला प्रोफेसरों से 30 लाख की धोखाधड़ी, बिल्डर समेत चार के खिलाफ मुकदमा
  • New Delhi: जंतर-मंतर बना छावनी, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन; 500 से ज्यादा हिरासत में, 11 मेट्रो स्टेशन बंद
  • Varanasi: 161 टन का ‘महाबॉयलर’ पहुंचा चौबेपुर, देखने उमड़ी भीड़, रीलबाजों ने बनाया सोशल मीडिया स्टार
  • BHU में छात्राओं का आक्रोश मार्च: महिला सुरक्षा, भेदभाव और पितृसत्ता के मुद्दे पर उठाई आवाज
  • Varanasi: 97 साल बाद भी कैथी में जीवित हैं गांधी के पदचिह्न, गंगा-गोमती संगम तक निकली पदयात्रा
  • Varanasi: 200 टन का बॉयलर लेकर पहुंचा 308 पहियों वाला ट्रेलर, स्वर्वेद महामंदिर के सामने फुट ओवरब्रिज काटना पड़ा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • MDR शुल्क के विरोध में व्यापारियों ने मनाया ‘नो यूपीआई डे’, प्रतिष्ठानों पर लगाए पोस्टर, ऑनलाइन भुगतान से बनाई दूरी
  • Varanasi: अनिश्चितकालीन धरने के 10वें दिन प्रतीकात्मक शव बनकर छात्रों ने जताया आक्रोश, चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग पर अड़ा ABVP
  • अब बुजुर्गों की नहीं, युवाओं की पसंद बनी खादी! Gandhi Jayanti पर खास ऑफर, डेनिम-जैकेट से हर्बल प्रोडक्ट्स तक रेंज उपलब्ध
  • Varanasi: पिता-पुत्र के विवाद में चली गोली, लाइसेंसी रिवॉल्वर को लेकर हुई छीना-झपटी, बेटा घायल
  • फ्लैट बुकिंग के नाम पर BHU की दो महिला प्रोफेसरों से 30 लाख की धोखाधड़ी, बिल्डर समेत चार के खिलाफ मुकदमा
  • Private Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव