• #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

बलिया: असलहा व्यापारी के परिजनों से मिले अखिलेश यादव, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

by Abhishek Seth
February 9, 2023
in राजनीति
0
बलिया: असलहा व्यापारी के परिजनों से मिले अखिलेश यादव, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सपा प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को बलिया पहुंचे। यहां वे सूदखोरों के आतंक से त्रस्त आकर आत्महत्या करने वाले असलहा व्यापारी के परिजनों से गुरुवार को मिले। अखिलेश ने असलहा व्यापारी नन्दलाल के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजली दी। उसके बाद वे उनके परिजनों से मिले। इस दौरान व्यापारियों व समर्थकों की काफी भीड़ रही। उन्होंने दिवंगत नंदलाल गुप्ता की पत्नी मोनी गुप्ता को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। साथ ही उनके बच्चों के पालन-पोषण के लिए सहयोग राशि देने को भी कहा।

अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा में इस घटना को प्रमुखता से उठाएंगे। ताकि आगे किसी भी व्यापारी को आत्महत्या के लिए मजबूर न होना पड़े। उन्होंने तीन मंजिला घर की जबरन कराई गई रजिस्ट्री को भी रद्द कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े नेताओं व पुलिस की मिलीभगत से सूदखोरी का व्यापार चल रहा है। यही हाल रहा तो, निवेशक प्रदेश में पैसा नहीं लगायेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान महासचिव राजीव राय, कार्यकारी अध्यक्ष राजमंगल यादव, पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व मंत्री रिजवी एवं पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता उपस्थित रहे।

बुलडोजर न्याय के लिए नहीं, वोट के लिए चलता है

नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने टीडी कॉलेज मैदान में प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा का बुलडोजर अपने लोगों पर नहीं चलता है। बुलडोजर न्याय के लिए नहीं वोट के लिए है। अन्य मामलों की तरह नंदलाल गुप्ता आत्महत्या मामले में दोषियों पर बुलडोजर क्यों नहीं चला? उनके परिवार को बुलडोजर कब न्याय दिलाएगा।

उन्होंने कहा कि नंदलाल ने आत्महत्या सूदखोरों के कारण की। सूदखोरी का कारोबार पूरी तरह गैरकानूनी है। सरकार ने नोटबंदी करने के बाद बैंकों में पैसा जमाया कराया और बैंकों में पैसा भरा पड़ा है तो आखिर व्यापारियों को वह पैसा क्यों नही मिल रहा है। सूदखोरों से पैसा क्यों लेना पड़ा। वे लोग मनमानी करते हैं। पुलिस और भाजपा के बड़े लोगों के बिना सांठगांठ व ऊंची पहुंच के इतना बड़ा कारोबार संचालित नहीं हो सकता।

बलिया तक निवेश लाना बहुत मुश्किल

पुलिस द्वारा मृत व्यापारी का मोबाइल, डायरी व अन्य सामग्री लेने की जानकारी सरकार को होगी। सीडीआर या अन्य व्यापारी जिन्हें प्रताड़ित किया गया है, उनसे जानकारी करें तो पूरी जानकारी सरकार को हो जाएगी। अगर कार्रवाई करना चाहेगी तो। पूर्व सीएम ने कहा कि सूदखोरी के अवैध कारोबार की जानकारी निवेशकों को हो गई तो कोई भी एक पैसा प्रदेश में नहीं लगाएगा। बलिया तक निवेश लाना बहुत मुश्किल होगा। उन्होंने सरकार से नंदलाल के बच्चों व बूढ़ी मां की परवरिश के लिए पत्नी को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये का  मुआवजा देने और सूदखोरों द्वारा जबरदस्ती कराई गई रजिस्ट्री को निरस्त करने की मांग की।

उन्होंने कहा कि सदन में नंदलाल गुप्ता की बात के साथ पुलिस हिरासत में हो रही मौतों पर भी सवाल उठाउंगा। कानपुर में एक व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मार-मार कर मौत के घाट उतार दिया, आज तक नौकरी नहीं दी। इससे पूर्व असलहा व्यापारी नंदलाल की पत्नी मोनी गुप्ता ने अखिलेश यादव को छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।

लोकतंत्र बचाने का आखिरी मौका

युवाओं की बेरोजगारी दूर करने, किसान व बुनकर को सुविधाएं देने के साथ हम सबके लिए लोकतंत्र व संविधान को बचाने का यह आखिरी मौका है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुड़ेरा गांव स्थित पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है

उन्होंने कहा कि युवा अग्निवीर से प्रसन्न नहीं हैं। ऐसी हालत में युवा देश की सेवा क्या करेगा। देश के पूंजीपति दिन रात आगे बढ़ रहे हैं। वहीं, गरीब किसान मजदूर परेशान हैं। बुनकरों की भुखमरी पर कहा कि सरकार ने सुविधाएं छीन ली हैं। देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। युवा, गरीब, किसान मजदूरों की भला सपा ही कर सकती है। सपा सभी धर्मों में विश्वास करती है।

भाजपा को हटाकर देश-प्रदेश को बचाया जा सकता है। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और स्मृति चिह्न प्रदान किया।  पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश से ही देश की राजनीति की दिशा तय होती है। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि 45 से 50 सीट जिता दें तो केंद्र में सपा का राज होगा। इस मौके पर चंद्रशेखर सिंह, अरविंद गिरी, संतोष कुमार, बदरूदुजा जाफरी उर्फ बबलू, विजय शंकर यादव, बनारसी प्रसाद वर्मा, वीरबल राम, मनोज गुप्ता आदि रहे।

Related Posts:

  • Amroha News
    Amroha News: अमरोहा में स्कूल बस पर हमला,बच्चों में…
  • CM in Ballia
    CM in Ballia: 'गंगा एवं सरयू नदी में जेटी के निर्माण…
  • Assembly Bypoll Result
    Assembly Bypoll Result : उपचुनाव का नतीजा आज, किसे…
  • Ballia Balidan Divas
    Ballia Balidan Divas: परंपरागत तरीके से मना 'बलिया…
  • akhilesh yadav
    2027 की जंग से पहले बदले-बदले दिख रहे Akhilesh…
  • Liberation Day of Dadra and Nagar Haveli
    कब मिली थी दादरा एवं नगर हवेली को आजादी (Liberation…
Previous Post

फोम व गद्दे के गोदाम में लगी आग

Next Post

सब-वे निर्माण के चलते सदभावना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित

Next Post
सब-वे निर्माण के चलते सदभावना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित

सब-वे निर्माण के चलते सदभावना एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • Varanasi में अगले 6 दिन सक्रिय रहेगा मानसून, गंगा का जलस्तर घटा, नाव संचालन शुरू
  • Sawan के दूसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा विश्वनाथ के धाम में लंबी कतार, जलाभिषेक के लिए मिल रहा महज 1 सेकेंड
  • Sonbhadra: सफारी की चपेट में आकर 4 वर्षीय बच्ची घायल, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम, घंटों रहा आवागमन बाधित
  • Varanasi: सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतार
  • Varanasi Temple: केदारनाथ न जा सकें तो काशी आइए! गौरी केदारेश्वर के दर्शन से मिलता है समान पुण्य, खिचड़ी भोग की अनोखी परंपरा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Varanasi: कांवड़ियों को कार ने रौंदा, एक की मौत, तीन घायल, मार्कंडेय महादेव जा रहे थे श्रद्धालु
  • Sonbhadra: खेत में उगाया ‘लाल सोना’, 4 एकड़ में 7,200 पौधों से 36 टन ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन
  • Varanasi: महेशपुर में बनेगा फुट ओवरब्रिज, पीडब्ल्यूडी ने शुरू किया जगह का मंथन
  • N. Chandrasekaran नही संभालेंगे अपना तीसरा कार्यभार, टाटा ट्रस्ट्स ने फैसले का किया सम्मान
  • कथावाचक Pradeep Mishra ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, कहा- पहले काशी में थी शांति, अब बढ़ गई भीड़
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • #69224 (no title)
  • #69281 (no title)
  • Web Story
  • होम

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव