Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के 37वें स्थापना में जन सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने यूपी को बर्बाद किया था। यहां कट्टा-बम बनाने,लूट और डकैती की घटनाएं होती थीं। हमारी सरकार में (Uttar Pradesh) में कट्टा-बम नहीं बनता बल्किअब तो यहां नौजवानों के स्किल के लिए काम हो रहा है।
502 करोड़ रुपए की 104 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
सीएम योगी ने गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के 37वें स्थापना दिवस के अवसर पर 502 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 104 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh) ने कहा कि 2004-05 की एक घटना का उल्लेख करते हुए कहा तत्कालीन सपा सरकार ने इस गीडा में एक स्लॉटर हाउस खोलने के लिए यहां की जमीन पर जबरदस्ती काम शुरू कर दिया था।

तब हमने कहा कि कोई गोरखपुर स्लॉटर हाउस (Uttar Pradesh) को नहीं स्वीकार करेगा। अगर यहां का विकास सैफई जा रहा है तो स्लॉटर हाउस भी वहीं ले जाइए। गोरखपुर अपना विकास खुद कर लेगा। सीएम योगी ने कहा कि वो लड़ाई हमने लड़ी। अंत में हम लोग विजयी हुए। आज वह जमीन यहां खाली है। गीडा में आज डेयरी और अन्य बड़े उद्योग फल-फूल रहे हैं।
सपा सरकार ने सैफई महोत्सव पर किया बेहिसाब खर्च
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज गोरखपुर (Uttar Pradesh) लिंक एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तरक्की की मिसाल है। 2017 के पहले यही पैसा कब्रिस्तान की चहारदीवारी और गरीबों की जमीनों पर कब्जा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार में उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के बजट का 80-85 फीसदी खर्चा केवल सैफई महोत्सव पर खर्च हो जाता था। शेष प्रदेश के लिए कोई पैसा नहीं था। उन्होंने कहा कि आज काशी में काशी विश्वनाथ धाम का पुनरुद्धार हुआ। अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भगवान राम का भव्य मंदिर मंदिर बना है।

यह भी पढ़ें: परिसीमन और महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार को मिला द्रमुक का साथ, दो तिहाई बहुमत का रास्ता साफ
Uttar Pradesh: ब्रह्मोस है नए की नई पहचान
सीएम योगी ने कहा आज दुनिया की सबसे अच्छी राइफल ग्लास्को 203, बबलेस्कॉर्ट की रिवॉल्वर और ब्रह्मोस मिसाइल के अंदर बन रही है। जब हमारा ब्रह्मोस मिसाइल दुश्मन पर कहर बरपाता है तो पाकिस्तान के होश उड़ जाते हैं। यह है (Uttar Pradesh) भारत की नई ताकत। पहले कट्टा और बम बनाने वाले यहां बूचड़खाना खोलना चाहते थे। हमने एक तरफ बूचड़खाना नहीं खोलने दिया तो दूसरी तरफ कट्टा और बम बनाने वालों के अवैध धंधों पर ताला लगवा दिया। सरकार ने सुशासन और सुरक्षा की जिम्मेदारी ली है।
