Varanasi: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शनिवार को हेलीकॉप्टर से रोहनिया पहुंचे। दोपहर करीब तीन बजे रोहनिया स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद उनका भव्य स्वागत किया गया। अनंत हॉस्पिटल के निदेशक डॉ। आलोक शर्मा ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद बृजभूषण शरण सिंह सागरपुर स्थित स्व। महेंद्र चंदेल के आवास पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। यहां से वह भदोही के लिए रवाना हो गए।
चांदी का मुकुट पहनाकर किया स्वागत
भदोही से लौटने के बाद शाम सात बजे बृजभूषण शरण सिंह अनंत हॉस्पिटल (Varanasi) की ओर से आयोजित रामचरितमानस के अखंड पाठ में शामिल हुए । इस मौके पर हॉस्पिटल निदेशक डॉ। आलोक शर्मा, उनके पिता एवं भाजपा नेता अनंत देव शर्मा तथा परिवार के अन्य सदस्यों की ओर से चांदी का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया गया।
महिला आरक्षण बिल पर बोले, विरोध करने वालों के गले की फांस बनेगा
महिला आरक्षण को लेकर बृजभूषण शरण सिंह (Varanasi) ने कहा कि तीर धनुष पर चढ़ चुका है और इसका परिणाम जल्द सामने आएगा। महिलाओं को बराबरी का अधिकार देने का समय आ गया है। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का विरोध करने वालों के लिए यह बिल गले की फांस बनेगा। जो इसके पक्ष में आना चाहते हैं, आएं और जो विपक्ष में रहना चाहते हैं, रहें, लेकिन यह बिल पास होकर रहेगा।
रामकथा सुनने से नहीं, राम जैसा आचरण करने से होगा लाभ
सनातन धर्म और रामकथा को लेकर बृजभूषण शरण सिंह (Varanasi) ने कहा कि धार्मिक कथाओं और आयोजनों में उनका आना-जाना लगा रहता है। रामकथा, भागवत कथा, राम मंदिर और रामसेतु को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने वालों को स्वयं नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केवल रामकथा सुनने से लाभ नहीं होता, बल्कि भगवान राम के आदर्शों और उनके आचरण को जीवन में उतारने से वास्तविक फायदा मिलता है।
सर्वसमाज को जोड़ने का दिया संदेश
बृजभूषण शरण सिंह (Varanasi) ने कहा कि भगवान राम ने दलित, वंचित, कमजोर और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम किया था। उन्होंने सर्वसमाज को जोड़ने का संदेश दिया। वर्तमान में कुछ लोग जातियों को निशाना बनाकर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं, जो उचित नहीं है।
यह भी पढ़े: केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- CM नहीं, सैफई के प्रधान बनने लायक हैं सपा प्रमुख
समाज के किसी भी वर्ग को गाली देना या अपमानित करना गलत है। गठबंधन को लेकर भी उन्होंने इसे बेमेल बताया और कहा कि समाज को जोड़ने की राजनीति होनी चाहिए, न कि जातियों को बांटने और निशाना बनाने की। उन्होंने कहा कि राम के आदर्श समाज में समरसता, सम्मान और एकजुटता का संदेश देते हैं। समाज के हर वर्ग को सम्मान देकर ही मजबूत सामाजिक व्यवस्था बनाई जा सकती है।

