• About Us
  • EPaper
  • Privacy Policy
    • Privacy Policy
    • Fact Check Policy
    • Correction Policy
    • Editorial Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
  • Contact Us
Sunday, November 29, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result

Tamilnadu: आखिर क्या है कार्तिगई महादीपम का रहस्य? दीपथून स्तंभ पर विशाल दीपक जलाने की क्या है परंपरा?

by Muskan Malik
November 29, 2026
in देश-विदेश, धर्म कर्म
0
tamilnadu
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Tamilnadu: के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर 28 नवंबर 2026 को कार्तिगई महादीपम प्रज्वलित किया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शाम पांच बजे प्राचीन दीपथून स्तंभ पर विशाल दीपक जलाया गया। भगवान शिव के अनंत ज्योति स्वरूप से जुड़ी इस परंपरा को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कड़ी सुरक्षा और न्यायिक निगरानी में संपन्न इस आयोजन ने एक बार फिर इस प्राचीन धार्मिक पर्व को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

Tamilnadu: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ अनुष्ठान

तिरुपरनकुंद्रम (Tamilnadu) पहाड़ी पर कार्तिगई महादीपम जलाने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। मामला अदालतों से होता हुआ सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। शीर्ष अदालत के आदेश के बाद शनिवार, 28 नवंबर को शाम पांच बजे पहाड़ी पर स्थित प्राचीन दीपथून यानी पत्थर के स्तंभ पर विशाल दीपक प्रज्वलित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान तैनात रहे। मद्रास हाईकोर्ट के दो सेवानिवृत्त न्यायाधीशों एस. वैद्यनाथन और वी. पार्थिबन की निगरानी में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को देखते हुए पहाड़ी पर केवल 50 श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति दी थी।

क्या है कार्तिगई महादीपम पर्व?

कार्तिगई महादीपम दक्षिण भारत का प्राचीन हिंदू प्रकाश पर्व है। इसका प्रमुख आयोजन (Tamilnadu)  में होता है, जबकि केरल में इसे त्रिकार्तिका के नाम से जाना जाता है। तमिल पंचांग के कार्तिगई महीने में कृत्तिका नक्षत्र और पूर्णिमा के संयोग पर यह पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु अपने घरों, मंदिरों और आंगन में मिट्टी के दीपक जलाते हैं। कई धार्मिक स्थलों पर पहाड़ियों की चोटियों पर विशाल अग्नि प्रज्वलित करने की भी परंपरा है। इसी विशाल ज्योति को महादीपम कहा जाता है। श्रद्धालुओं के लिए यह केवल दीप प्रज्वलन नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ा आयोजन है।

दीपथून स्तंभ पर ही क्यों जलाया जाता है विशाल दीपक?

दीपथून का शाब्दिक अर्थ है दीप जलाने वाला स्तंभ। मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी (Tamilnadu) पर स्थित प्राचीन पत्थर का यह स्तंभ कार्तिगई महादीपम की परंपरा में विशेष स्थान रखता है। यहां महादीपम जलाने की मांग लंबे समय से श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था से जुड़ा विषय रही है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस विशेष स्थान पर दीप प्रज्वलित करना उनकी सदियों पुरानी परंपरा और धार्मिक विश्वास का हिस्सा है। 28 नवंबर को इसी स्तंभ पर विशाल दीपक जलाया गया। इसके लिए करीब 30 किलोग्राम घी, 50 मीटर लंबी बाती और पांच किलोग्राम कपूर का इस्तेमाल किया गया। आयोजन की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए और श्रद्धालुओं की संख्या भी सीमित रखी गई।

भगवान शिव के अनंत ज्योति स्वरूप से जुड़ी है मान्यता

कार्तिगई महादीपम (Tamilnadu) का धार्मिक महत्व भगवान शिव के अनंत ज्योति स्वरूप से जुड़ा हुआ है। पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार भगवान ब्रह्मा और भगवान विष्णु के बीच इस बात को लेकर विवाद हो गया कि दोनों में श्रेष्ठ कौन है। विवाद का समाधान करने के लिए भगवान शिव ने अनंत अग्नि स्तंभ का रूप धारण किया। उन्होंने भगवान ब्रह्मा और विष्णु को उस अग्नि स्तंभ का आदि और अंत खोजने की चुनौती दी। भगवान विष्णु वराह का रूप धारण कर पृथ्वी के भीतर उसकी जड़ तलाशने निकले, जबकि भगवान ब्रह्मा हंस का रूप लेकर आकाश की ओर उसके शीर्ष की खोज में गए। दोनों को अथक प्रयासों के बावजूद उस दिव्य ज्योति का न आदि मिला और न अंत।

धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव ने इस प्रसंग के माध्यम से अपने अनंत और असीम स्वरूप का परिचय दिया था। कार्तिगई महादीपम पर विशाल अग्नि प्रज्वलित करने की परंपरा इसी दिव्य ज्योति की स्मृति से जुड़ी मानी जाती है। (Tamilnadu) श्रद्धालु इस प्रकाश को भगवान शिव की अनंत सत्ता और दिव्य उपस्थिति का प्रतीक मानते हैं।

भगवान मुरुगन और देवी देवयानी से भी जुड़ा है तिरुपरनकुंद्रम

मदुरै का तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी (Tamilnadu) क्षेत्र भगवान मुरुगन यानी भगवान कार्तिकेय के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। दक्षिण भारत में भगवान मुरुगन की विशेष रूप से पूजा होती है और यह स्थान उनके भक्तों के लिए गहरी आस्था का केंद्र है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान मुरुगन ने राक्षस सुरपद्म का वध कर देवताओं को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। उनकी इस विजय से प्रसन्न होकर देवराज इंद्र ने अपनी पुत्री देवी देवयानी का विवाह भगवान मुरुगन से कर दिया। मान्यता है कि दोनों का विवाह तिरुपरनकुंद्रम में ही संपन्न हुआ था। यही धार्मिक प्रसंग इस पहाड़ी को भगवान मुरुगन के अनुयायियों के लिए और भी महत्वपूर्ण बनाता है।

अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक

कार्तिगई महादीपम पर दीप जलाने का अर्थ केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है। इसे अंधकार पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु घरों के बाहर मिट्टी के दीपक सजाते हैं और मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। (Tamilnadu)  के तिरुवन्नामलाई स्थित अरुणाचलेश्वर मंदिर में भी कार्तिगई महादीपम की भव्य परंपरा है। यहां पहाड़ी की चोटी पर विशाल दीपक जलाया जाता है। लाखों श्रद्धालु इस दिव्य ज्योति के दर्शन करते हैं और इसे भगवान शिव की उपस्थिति का प्रतीक मानकर पूजा करते हैं।

ये भी पढ़े:- नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने विकाश कार्यों की समीक्षा

इस तरह कार्तिगई महादीपम धार्मिक आस्था, पौराणिक मान्यताओं और सदियों पुरानी परंपराओं का संगम है। तिरुपरनकुंद्रम (Tamilnadu) में दीपथून स्तंभ पर दीप प्रज्वलन का आयोजन केवल एक धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि उस परंपरा से जुड़े विश्वास का भी प्रतीक बन गया है, जिस पर कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर लंबी बहस हुई।

Previous Post

Varanasi: हेलीकॉप्टर से रोहनिया पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह,चांदी का मुकुट पहनाकर हुआ भव्य स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • Tamilnadu: आखिर क्या है कार्तिगई महादीपम का रहस्य? दीपथून स्तंभ पर विशाल दीपक जलाने की क्या है परंपरा?
  • Varanasi: हेलीकॉप्टर से रोहनिया पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह,चांदी का मुकुट पहनाकर हुआ भव्य स्वागत
  • Varanasi: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने विकाश कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
  • Varanasi के नए पुलिस कमिश्नर ने लिया चार्ज, बाबा विश्वनाथ-काल भैरव के किए दर्शन, जाम और अपराध पर कार्रवाई के दिए संकेत
  • Varanasi: क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा रामविलास पाल का बड़ा बयान, बोले – इंडिया गठबंधन किसानों को भड़का कर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही
  • Kashi Tamil Sangamam 5.0: उपराष्ट्रपति और सीएम ने किया उद्घाटन, नमो घाट पर उत्तर-दक्षिण संस्कृति का अद्भुत संगम, तमिलनाडु से 250 छात्र पहुंचे काशी
  • Uttar Pradesh:केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- CM नहीं, सैफई के प्रधान बनने लायक हैं सपा प्रमुख
  • Kashi Tamil Sangamam 5.0 के प्रथम समूह ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन-पूजन
  • Chaubepur: स्कैनर से पेमेंट कराने की बात पर पेट्रोल पंप पर बवाल, ग्राहक को घेरकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, मैनेजर समेत कई पर FIR दर्ज
  • Varanasi: विद्यार्थियों को मिलेंगे 51,400 टैबलेट, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • Tamilnadu: आखिर क्या है कार्तिगई महादीपम का रहस्य? दीपथून स्तंभ पर विशाल दीपक जलाने की क्या है परंपरा?
  • Varanasi: हेलीकॉप्टर से रोहनिया पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह,चांदी का मुकुट पहनाकर हुआ भव्य स्वागत
  • Varanasi: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने विकाश कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
  • Varanasi के नए पुलिस कमिश्नर ने लिया चार्ज, बाबा विश्वनाथ-काल भैरव के किए दर्शन, जाम और अपराध पर कार्रवाई के दिए संकेत
  • Varanasi: क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा रामविलास पाल का बड़ा बयान, बोले – इंडिया गठबंधन किसानों को भड़का कर सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही
  • Privacy Policy
  • Fact Check Policy
  • Correction Policy
  • Editorial Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story

© 2022 - 2026 Jansandesh Times Pvt. Ltd. All Rights Reserved.

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव