Varanasi: के सारनाथ थानाक्षेत्र के पैगमपुर इलाके में अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट के बाद पुलिस एक्शन मोड में आई हैं। पुलिस ने वाराणसी कोतवाली थानाक्षेत्र के दो मकानों में छापेमारी में 10 कुंतल अवैध पटाखा सामाग्री जब्त किया है। वहीं कैंट पुलिस ने कुंज बिहार कालोनी में छापेमारी के दौरान 800 पैकट छोटे और बड़े पटाखे बरामद किए हैं। जो करीब 20 कुंतल के आस पास हैं।

आपको बतादें कि गोला दीनानाथ (Varanasi) में जड़ीबूटी की आड़ में पटाखे की सामाग्री को डंप किया गया था और त्योहारों में वाराणसी में इसकी सप्लाई देनी थी। पुलिस ने गोला दीनानाथ से राजेश गुप्ता और कैंट के कुंज विहार कालोनी से राहुल गुप्ता को गिरफ्तार किया है। वहीं अब दोनों से अलग-अलग थानों पर ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
Varanasi पुलिस को मिली सूचना
एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाली प्रभारीको सूचना मिली थी की गोला दीनानाथ (Varanasi) में बड़ी मात्रा में आतिशबाजी तैयार करने के लिए सामाग्री का भंडारण किया जा रहा है। इसी के चलते पुलिस में बड़ी कारवाई करते हुए छापेमारी की और गोला दीनानाथ में चिह्नित दो मकानों से बड़ी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया। साथ ही अन्य ठिकानों पर भी दबिश दी जा रही है।

मकान मालिक गिरफ्तार
इस दौरान एसपी ने बताया कि चेतगंज (Varanasi) के रहने वाले राजेश गुप्ता उर्फ राजू को हिरासत में लिया गया है। वह गोला दीनानाथ में जड़ी बूटी का काम करता है। उसी की आड़ में वह बम बनाने की सामाग्री डंप करपटाखा बनाने वालों को सप्लाई का काम करता है।
भारी मात्रा में मिला केमिकल

उन्होंने आगे बताया कि दोनों मकानों से बेरियम कार्बोनेट, सल्फर, पोटैशियम, और अन्य कच्चा माल बरामद हुआ है। यह भी जांच की जा रही है कि इतना ज्यादा विस्फोटक में इस्तेमाल होने वाला सामान घनी आबादी के बीच कैसे लाया गया। ऐसे में अब पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह यह माल चेन्नई से मंगाता था और जड़ी-बूटियों के साथ इसे डंप करता था और ऊंचे दामों पर पटाखा (Varanasi) व्यापारियों को बेच देता था। फिलहाल पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसओजी और पुलिस ने कैंट में की छापेमारी
दूसरी तरफ एसओजी और कैंट पुलिस ने कैंट थाना क्षेत्र के कुंजविहार कालोनी (Varanasi) में राहुल गुप्ता नामक व्यक्ति के मकान में छापेमारी की है। उसके मकान से 800 पैकट बड़े और छोटे पटाखे मिले हैं। इन पटाखों के भंडारण का लाइसेंस युवक के पास नहीं है। एसीपी कैंट प्रज्ञा पाठक ने बताया कि छापेमारी में राहुल गुप्ता के गोदाम से कुल 20 कुंतल पटाखे मिले हैं।
ये भी पढ़ें:- Divya Mittal के चुनावी अभियान को अमिताभ ठाकुर का समर्थन,
राहुल की दुकान जगमग इंडस्ट्री के नाम से कर्णघंटा (Varanasi) के पास है। इन्होने कीसी भी प्रकार का भंडारण का लाइसेंस नहीं ले रखा था। ना ही फायर एनओसी थी। फ़िलहाल सीएफओ मौके पर मौजूद हैं और जांच के बाद अग्रिम विदिक कार्यवाई की जाएगी ।

