BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार शाम सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। 98 वर्षीय आडवाणी को शाम करीब 7:30 बजे अस्पताल लाया गया। जहां पल्मोनरी (फेफड़े एवं श्वसन संबंधी रोग) के चलते भर्ती किया गया है।जानकारी के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है। डाक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाई हुई है।
पल्मोनरी विभाग में उपचार
आपको बतादें कि BJP लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल के न्यूरोलाजिस्ट डाॅ. विनित सूरी से भी परामर्श लेते आए हैं। वह समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी जांच और परामर्श के लिए अपोलो अस्पताल जाया करते थे।ऐसे में फ़िलहाल उन्हें सीने में संक्रमण के अलावा कोई और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

मई में भी हुए थे
वहीं आडवानी इससे पहले भी मई में भर्ती उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अपोलो अस्पताल में भर्ती हुए थे।बतादें चलें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी BJP ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सात अक्टूबर को उनके आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी और उनका आशीर्वाद लिया था।
ये भी पढ़ें :- Varanasi में अवैध पटाखा भंडारण पर बड़ी कार्रवाई

