लखनऊ । उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सत्य प्रकाश त्रिपाठी के गत माह दिंवगत हो जाने के फलस्वरूप रिक्त चल रहे महासंघ अध्यक्ष पद को दो जून को सादे समारोह में महासंघ से सम्बद्ध यूनियन के पदाधिकारी गण की उपस्थिति में लोक निर्माण विभाग कानपुर में कार्यरत कमल अग्रवाल को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ का अध्यक्ष व कृषि निदेशालय लखनऊ में कार्यरत धर्मेन्द्र प्रताप सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के पूर्व अध्यक्ष व अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश मिश्रा को महासंघ के सरंक्षक मण्डल में शामिल किया गया। इन सभी नेताओं का लखनऊ में आज स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रुप से राष्ट्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसपी सिंह, महासंघ के महामंत्री अशोक सिंह, उपाध्यक्ष परमेश्वर सिंह, सनाउल्लाह खां, कोषाध्यक्ष राम भजन मौर्या, महिला महामंत्री निधि, उत्तर प्रदेश फेडरेशन आफ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिवाकर सिंह व महामंत्री पुनीत त्रिपाठी , उपाध्यक्ष श्यामजी, अमित शाही कृषि विभाग के महामंत्री हेमंत सिंह खड़का, लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष देवेन्द्र यादव व महामंत्री मंसूर अली, राजकीय मुद्रणालय के नेता विजय लोधी, उत्तर प्रदेश कर्मचारी संयुक्त संयुक्त परिषद के महामंत्री बुद्धि राम विनोद कनोजिया, रंजीत कुमार, वर्षा रावत जितेन्द्र श्रीवास्तव, विनोध चौधरी, अफीफ सिद्दीकी आदि बड़ी संख्या में कर्मचारी नेता शामिल रहे।
sudha jaiswal