लखनऊ। आम का सीजन शुरू हो चुका है।लोगों ने आम की तुड़ाई भी शुरू कर दी है। इस वर्ष सीजन में दशहरी आम की पहली खेप दिल्ली की मण्डी के लिए रवाना हो चुकी है। इसकी शुरूआत ऐतिहासिक नगरी काकोरी से हुई है।
आम के शौकीनों का अब इंतजार खत्म हो चुका है। फलपट्टी क्षेत्र की दशहरी अब बाजार में अपनी दस्तक दे चुकी है। इस वर्ष आम का सीजन प्रारम्भ हो चुका है। लोगों ने नई दिल्ली की आजादपुर मण्डी के लिए आम की तुड़ाई शुरू कर दी है। शनिवार को ऐतिहासिक नगरी काकोरी से तुड़ाई कर दशहरी को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है।इस वर्ष आम के सीजन की यह पहली दशहरी आम की खेप है जो दिल्ली की मण्डी के लिए रवाना हुई है।वह भी ऐतिहासिक नगरी काकोरी से रवाना की गई है। दशहरी की पहली खेप दिल्ली से आम का कारोबार करने वाले काकोरी क्षेत्र बागवानों ने भेजा है। बागवान शदर अहमद खाँ शब्बू ने बताया कि यह दशहरी आम उनकी खुद की बागों सहित आदि बागवानों का है। बागवानों ने आम की तोड़ाई शुरू कर दी है। एक दो दिन में दिल्ली की मण्डी का रेट खुल जायेगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा आरा मशीने बंद कराए जाने के कारण लकड़ी की पेटियां आम के पैकिंग के लिए इस बार भी उपलब्ध नहीं हैं। इस लिए इस बार भी आम को दप्ती के गत्ते में पैकिंग कर दशहरी भेजी जा रही है। कुछ दिन बाद यह आम दपती के गत्ते के साथ ही प्लास्टिक के कैरेट में भी दिल्ली भेजा जायेगा।उन्होंने बताया कि यह आम लगभग छ: से आठ दिन में पक जायेगा।अगले चार-पांच दिन में दिल्ली के लिए भर पूर आम की तुड़ाई शुरू हो जायेगी।इसके साथ ही लोकल में मलिहाबाद,दुबग्गा,मोहान की मण्डियां भी शुरू हो जायेंगी।
sudha jaiswal