अध्यक्ष पद पर अब्दुल करीम और मंत्री पद पर राकेश कुमार शुक्ला निर्विरोध निर्वाचित
लखनऊ। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की चारबाग डिपो ट्रैफिक शाखा का चुनाव गुरुवार को सरोजनीनगर के नादरगंज स्थित अमौसी रोडवेज वर्कशॉप में संपन्न हुआ। संगठन के प्रदेश प्रभारी (संविदा) मोहम्मद नसीम की देखरेख में आयोजित इस चुनाव में चुनाव अधिकारी के रूप में रजनीश मिश्रा और चुनाव पर्यवेक्षक के रुप में बिंदेश्वरी मौजूद रहे।

इस चुनाव में डिपो शाखा अध्यक्ष पद पर अब्दुल करीम और शाखा मंत्री पद पर राकेश कुमार शुक्ला निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि चारबाग डिपो ट्रैफिक में अब्दुल कुद्दूस को कार्यकारी अध्यक्ष, रामचंद्र को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सौरव कुमार, सुनील कुमार यादव व राम सिहिक यादव को उपाध्यक्ष, राजमणि, मनोज कश्यप व अमित कुमार श्रीवास्तव को उपमंत्री, दुर्गेश कुमार, अशद अब्बास व अमरनाथ तिवारी को संगठन मंत्री, सर्वेश कुमार यादव को प्रचार मंत्री, शैलेंद्र कुमार तिवारी को लेखा परीक्षक, ओम प्रकाश गिरी को कोषाध्यक्ष, सुरेश चंद यादव को सांस्कृतिक मंत्री, राजेंद्र सिंह भदौरिया को क्षेत्रीय प्रतिनिधि, रुसैद अब्बास और संतोष कनौजिया, राम प्रकाश यादव, शिवजी पांडेय, बृजेश दुबे, करीम बख्श, रामू व राम कृष्ण शर्मा को सदस्य के रूप में निर्वाचित किया गया।
sudha jaiswal
3 Attachments • Scanned by Gmail