लखनऊ। सरोजनीनगर के गौरी स्थित सेंट मीरा पब्लिक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कला, क्राफ्ट व विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या गौरी अदलखा कौर ने किया। प्रदर्शनी में इतिहास, भूगोल, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, कॉमर्स, सामाजिक विषय और क्राफ्ट आदि के विभिन्न मॉडल बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए।

जीव विज्ञान में छात्रों ने बीपी मॉनिटर, स्केलेहॉन, न्यूरॉन और ब्लड सरकुलेशन के वर्किंग मॉडल दर्शाए। जबकि कॉमर्स में भारतीय अर्थव्यवस्था के ढांचे को अलग-अलग रूप में प्रदर्शित किया गया। वहीं छात्रों ने अंग्रेजी में प्रेपोजीशन, नाउन, वर्ब के रूप के अलावा द मर्चेंट ऑफ वेनिस के कोर्ट सीन का मंचन भी किया। इसी तरह हिंदी में कवि, लेखक, नाटककारों का चित्रत्र प्रदर्शित कर लोगों को आकर्षित किया। इसके अलावा जूनियर कक्षा के छात्रों ने हॉस्पिटल, स्मार्टहोम, बोट व सेंसर आदि के प्रयोग और योगा के चित्र प्रदर्शित किए।
फिजिक्स छात्रों द्वारा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, थ्री डी होलोग्राम, हाइड्रॉलिक लिफ्ट और प्रोजेक्टर आदि को बखूबी दर्शाया। प्रदर्शनी में केमिस्ट्री के छात्रों ने शुगर टेस्टिंग, इनविजिबल रिंग, फायर विदाउट मैचबॉक्स प्रदर्शित कर लोगों का मन मोह लिया। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के प्रस्तुत किए गए चित्रण का अवलोकन कर अभिभावकों के साथ ही स्कूल के अध्यापक / अध्यापिकाओं ने उन्हें काफी सराहा।
sudha jaiswal

