लखनऊ। राजधानी की आदर्श नगर पंचायत काकोरी नगर की जनता की जनसमस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए नगर के मोहल्ला हाता हजरत साहब निवासी रोहित साहू नगर पंचायत के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे हैं। रोहित साहू को भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को प्रत्याशी बनाने का ऐलान कर दिया है। रोहित साहू भाजपा में जिला कार्यक्रम संयोजक भी हैं। रोहित साहू ने चुनावी मैदान में उतरने के कई कारण बताते हुए चुनाव के बाद जीतने पर जनता के लिए किए जाने वाले वादों से अवगत कराया।प्रस्तुत है रोहित साहू से जनसंदेश टाइम्स के केशरी राव धारा सिंह यादव के साथ कि गई वार्ता के कुछ अंश…..
जनसंदेश टाइम्स:आप एक बड़े बिजनेस मैन हैं,नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाली बात कहां से आ गई?
रोहित साहू: नगर की मूलभूत समस्याओं को देखकर मेरा मन व्याकुल हो उठा है और यही कारण कि मैंने नगर पंचायत का चुनाव लड़ रहा हूँ।
जनसंदेश टाइम्स: नगर पंचायत क्षेत्र के निवासियों की मूल समस्याएं क्या है?
रोहित साहू: नगर पंचायत क्षेत्र में आवश्यकता अनुसार विकास कार्य अबतक नही हुए हैं, लेकिन नगर वासियों की मूलभूत जन समस्याओं का अब भी अम्बार नगर में घूम कर देखा जा सकता है।भाजपा सरकार में विगत छ: वर्षों से नगर
पंचायत में काफी विकास कार्य हुए तो हैं, लेकिन बहुत से जरूरी कार्य अब भी नहीं हुए है और नगर में आए बजट का जमकर बंदरबांट किया गया है।आपको बताना चाहूंगा और आपके माध्यम से नगर की पूरी जनता को भी अवगत कराना चाहूंगा।पीएम आवास में व्यापक भ्रष्टाचार कर्मचारियों द्वारा किया गया है।पात्रों को आवास न देकर अपात्रों को धन उगाही के बदले कालोनिया दी गईं हैं।नगर में लगाई
लाइटें भ्रष्टाचार की गवाही दे रही हैं।पहले से लगे विद्युत पोल के पास लगाई जाने वाली मरकरी लाइटें भारी भ्रष्टाचार की गवाह है।यहां की प्रमुख समस्याएं नगर में फैली गंदगी की
सफाई न होना,टूटे-फूटे पढ़ें मार्गो दुरुस्तीकरण न किया जाना,पेयजल की भारी अव्यवस्था आदि नगर की प्रमुख समस्याएं हैं,जिन का निदान पिछले वर्षों में नहीं सका है।जिस कारण
रण से मैं जनता के बल पर चुनाव लड़ रहा हूँ।
जनसंदेश टाइम्स: आपकी नगर वासियों के लिए क्या प्राथमिकताएं होंगी?
रोहित साहू: मेरो प्राथमिकताओं
नगर के सभी 13 वार्डों के लिए नि:शुल्क एंबुलेंस उपलब्ध करवाना,सभी वार्डों में प्राथमिकता के स्तर पर सफाई की व्यवस्था करना,मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण करवाना और जनता के बीच स्वयं जाकर उनकी सेवा में सदैव ततपर रहूने के साथ ही विभिन्न प्रकार के विकास कार्य करवाना हैं।
जनसंदेश टाइम्स:आपको भाजपा ने पार्टी से प्रत्याशी बनाया हैं तो अपनी नगर की जनता को क्या संदेश देना चाहेंगे और क्या जनता से अपील करना चाहेंगे?
रोहित साहू : मैं सबसे पहले पार्टी नेतृत्व का प्रत्याशी बनाने के लिए आभार व्यक्त करता हूँ,साथ ही नगर की जनता से करबद्ध निवेदन करना चाहूंगा कि अपने नगर के विकास के लिए मुझ जैसे युवा प्रत्याशी को ही चुनें,मेरी प्राथमिकता में नगर की सीमा बालिका डिग्री कॉलेज की स्थापना करना प्रथम है।जनता को मुझसे मिलने के लिए कोई प्रयास नहीं करना पड़ेगा,बल्कि मैं स्वयं जनता के बीच जाकर उनका हालचाल जानने का सदैव प्रयास करता रहूंगा, 24 घण्टे जनता के लिए उपलब्ध रहूंगा।
जनसंदेश टाइम्स: यदि आप चुनाव जीतकर चेयरमैन बन जाएंगे तो आप जनता के लिए क्या करेंगे?
रोहित साहू: यदि जनता ने मेरा साथ दिया,तो मैं अवश्य ही नगर पंचायत चुनाव जीत कर यहां का चेयरमैन बनूंगा,लेकिन चेयरमैन केवल पद होगा,मेरा कार्य चैयरमैन का नहीं बल्कि जनता के सेवक का होगा और जनता का सेवक बनकर ही काम करूंगा।जनता को यह विश्वास
दिलाता हूं कि जनता के विकास का मिलने वाला सरकारी धन जनता के बीच में ही खर्च किया जाएगा।
sudha jaiswal