कुशीनगर। राष्ट्र रक्षा संघ के तत्वाधान में 29 मार्च बुधवार को सत्यम मैरेज लॉन में विश्व के महान सम्राट अशोक का जन्मोत्सव काफी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया, कार्यक्रम में भोजपुरी लोक गायिका कोमल मौर्या ने अपनी गायकी से जन्मोत्सव के कार्यक्रम को हर्षोल्लास पूर्वक मनाने पर लोगों को विवश किया। कार्यक्रम में अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों ने गौतम बुद्ध की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कुशीनगर श्रीलंका बौद्ध विहार के धम्मगुरु नंद रतन थेरो ने अपने संबोधन में महान सम्राट के कार्यों का उल्लेख किया, मुख्य अतिथि सुमित रतन भंते ने काफी विस्तार से अशोक राज की शासन व्यवस्था और मौर्य वंश की गौरव गाथा को लोगों के समक्ष रखा । अन्य विशिष्ट अतिथियों में जेलर अरुण कुशवाहा, एएसपी आनन्द मौर्य, रेलवे अधिकारी विजय मौर्य, रिटायर्ड जनरल मैनेजर ओएस मौर्य, मनोज कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, इन्द्र कुमार मौर्य, डी पी यादव, सैंथवार देवेंद्र सिंह, रमाकांत कुशवाहा के साथ मुख्य वक्ता इलाहाबाद हाईकोर्ट के एडवोकेट ह्रदय मौर्य ने अपने विचारों से लोगों को अवगत कराया। इस अवसर पर राष्ट्र रक्षा संघ के संचालक प्रदीप मौर्य, गोविंद कुशवाहा, नरेंद्र मौर्य, ब्रजनाथ मौर्य, बृजेश मौर्य, दुर्गेश मौर्य, विजय मौर्य जितेंद्र कुशवाहा, योगेंद्र मौर्य, जेपी कुशवाहा, सुरेश सिंह, रामकिशन, जयराम कुशवाहा, प्रमोद मौर्या, अखिलेश मौर्य, केदार मौर्य, बुद्धि राम मौर्य आदि के साथ काफी संख्या में बच्चे एवं महिलाएं उपस्थित रहें।
sudha jaiswal

