लखनऊ। दीन दयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, बीकेटी, लखनऊ द्वारा 3 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तिम दिवस के अवसर पर आज समापन समारोह में संस्थान के महानिदेशक, राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता तथा मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार केशव प्रसाद मौर्य, प्रमुख सचिव, हिमांशु कुमार एवं अन्य विशिष्ट अतिथिगणों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजन किया गय
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 20 सत्रों में कुल 940 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किये जाने का लक्ष्य है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 12 सत्रों में 610 ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाना है। मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री, केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिभागी अधिकारियों को सम्बोधित करते हुये बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के में उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्तर प्रदेश को ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिये गये हैं। तत्क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के क्रियान्वयन हेतु ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विकसित किये गये नये फ्रेमवर्क 2022 के सम्बन्ध में प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री ने समस्त प्रतिभागी अधिकारियों को शासकीय कार्यक्रमों तथा योजनाओं के निष्पादन के विषय में समर्पण की भावना, कार्य के प्रति निष्ठा, जवाबदेही तथा प्रतिबद्धता इत्यादि विषयों के संदर्भ में विस्तृत रूप से ज्ञानवर्धन करने के साथ सभी खण्ड विकास अधिकारियों को अपेक्षात्मक निर्देश दिया कि अपने-अपने विकासखण्डों को आदर्श बनाने के लिये सरकार एवं शासन द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों के सापेक्ष उत्कृष्ट कार्य करें, जिससे कि ग्रामीण जनमानस में आप जैसे सरकारी अधिकारियों की लोकप्रियता में वृद्धि हो तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों का सकारात्मक दृष्टि से मूल्यांकन किया जा सके। इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संस्थान परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कुछ प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।
sudha jaiswal

