गोरखपुर। शहर में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। बुधवार से कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगे। इसके लिए डीएम कृष्णा करुणेश ने आदेश जारी कर दिया है।

यह निर्णय तेज धूप और गर्मी को देखते हुए लिया गया है। बता दें कि यूपी में काफी गर्मी पड़ने लगी है वहीं इधर 2 दिनों से गोरखपुर जिले में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। तेज धूप , लू के चलने से मौसमी मिजाज और भी गर्म व तपन भरी होगई है । ऐसे में सबसे अधिक दिक्कतों का सामना स्कूली बच्चों को करना पड़ रहा है। धूप और लू की वजह से बच्चे बीमार पड़ने लगे हैं। जिसे देखते हुए अब स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। इसके लिए डीएम ने अदेश जारी किए हैं। आदेश में बुधवार से सभी बोर्डों के कक्षा एक से 8 तक के सभी स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही चलेंगे। यह अदेश गोरखपुर डीएम ने मंगलवार को जारी किये । जिसे आज से लागू किया गया है।
sudha jaiswal

