लखनऊ। ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में रविवार को अपर मुख्य सचिव खेल नवनीत सहगल ने कहा, यूपी में 30 हजार खेल के मैदान बनेंगे। इसमें ब्लॉक और जिला स्तर पर काम होगा। वढउअ बनारस में स्टेडियम बनाने जा रहा है। भारतीय खेल के उत्थान में यूपी ने दुनिया भर को एक से बढ़कर एक खिलाड़ी दिए हैं। लेकिन, प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व स्तर पर देश को पदकवीर बनाने के लिए दिल-ओ-जान से काम किया। इसका नतीजा रहा कि आज भारत दुनिया भर में पदकों की झड़ी लगाए हैं।
खेल सुविधाओं को आगे बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से सुसज्जित स्टेडियम बनाएं। इसमें यूपी को प्राथमिकता में रखा गया है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के कोच के जरिए ग्रामीण इलाकों की प्रतिभा के टैलेंट को निखारने का काम किया जा रहा है। ओलिंपिक में गोल्ड जीतने वाले अभिनव बिंद्रा ने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के लिए इंजरी उसका पीक पर चढ़ता हुआ करियर भी खत्म कर देती है। ऐसे में साल 2016 में रिटायरमेंट के बाद मैंने अपनी कंपनी और अकादमी के जरिये इस समस्या से खिलाड़ियों की मदद करने का बीड़ा उठाया। यही नहीं, साइंस और टेक्नोलॉजी की मदद से खेलों को और बेहतर बनाने के लिए हमारी कंपनी काम कर रही है। सरकार के साथ हम पहले भी कई अहम मुद्दों पर काम कर चुके हैं। आज यूपी सरकार के साथ हमारी कंपनी का एमओयू यूपी के खेलों को और ऊंचाई पर ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा।
खेल हमारी कंपनी दुनिया में मोटरसाइकल के क्षेत्र में आज दुनिया के करीब 18 देशों में सेवाए दे रही है। यूपी मोटाजीपी के लिए एक बड़ा हब है। साल 2024 में मोटोजीपीआई दुनिया की बेहतरीन टैक्नोलॉजी के साथ अपनी टेक्नोलॉजी को भारत में लाएगा, खासकर यूपी इसका मुख्य केन्द्र रहा है। उन्होंने कहा कि देखकर खुशी हुई कि भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने विश्व पटल पर देश का परचम लहराया। खेलों इंडिया फिट इंडिया मुहिम बेहद शानदार है। शहरी के अलावा ग्रामीण प्रतिभा को प्लेटफॉर्म देने का काम कर रही है। हमारे इस एमओयू के बाद भारतीय खासकर यूपी वालों को भरोसा दिलाता हूं कि खेल के क्षेत्र में हमारा इन्वेस्टमेंट यहां की खेल गतिविधियों को और धार देगा।
sudha jaiswal