लखनऊ। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, आलमबाग कैंपस लखनऊ विद्यालय के कैंपस में रविवार को अनुस्थापन दिवस तथा स्विमिंग पूल का उद्घघाटन दिवस मनाया गया, जिस के मुख्य अतिथि राजेश्वर सिंह एवं सह अतिथि अजय गुप्ता थे। जिनके कर कमलों द्वारा स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्ज्वलन के बाद गणेश वंदना से किया गया। तत्पश्चात नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं द्वारा समूह गान प्रस्तुत किया गया । तथा बाद में सीनियर छात्राओं द्वारा जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए नुक्कड़ नाटक का भी अभिनय किया गया। इन समस्त कार्यक्रमों में विद्यालय के अध्यक्ष किशोर मेहरोत्रा मनीष मल्होत्रा एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य गुंजन दनानी के, मार्गदर्शन द्वारा सफल हुआ। छात्रों द्वारा, स्विमिंग पूल मे तैराकी का भी प्रदर्शन किया गया। इन समस्त कार्यक्रमों में अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं का भी बहुत सहयोग रहा। इस प्रकार रविवार को आयोजित यह कार्यक्रम पूर्णतया सफल एवं सार्थक रहा।
sudha jaswal

