लखनऊ। राजधानी के टेढ़ी पुलिया आदर्श व्यापार मंडल इकाई का गठन किया गया। जिसमें लखनऊ व्यापार मंडल के अनिल वमार्नी ने टेढ़ी पुलिया आदर्श नगर व्यापार मंडल की इकाई का गठन में बनाए गये पदाधिकारियों में चेयरमैन सुशील अबरोल,अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा,महामंत्री गगनदीप सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम बाबू चौरसिया,उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह, उपाध्यक्ष करण वमार्नी ,कोषाध्यक्ष रिकी चौधरी, गुरलीन सिंह कार्यकारिणी सदस्य, घोषित किए गए। वहीं सभी को संबोधित करते हुए सचेतक अनिल ने व्यापार मंडल के हाथ मजबूत करने एवं लखनऊ व्यापार मंडल के साथ कंधा से कंधा मिलाकर व्यापारियों का साथ देने का संकल्प दिलाया और यह विश्वास दिलाया कि किसी तरीके का व्यापारी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
sudha jaiswal