नगर निगम जोन तीन के अधिकारियों की टूटी नींद नाक के नीचे से हटाया अतिक्रमण
लखनऊ। नगर निगम जोन तीन के अंतर्गत कपूरथला में कई बषो पूर्व एल डी ए ने व्यवसायिक भवन का निर्माण कराया है जो कि व्यापारियों को व्यवसाय के लिए आवंटित की जा चुकी है आम जन मानस की सुविधा के लिए निर्मित काम्पलेक्स के चारों तरफ बरामदे का निर्माण कराया गया है ।

इसी काम्पलेक्स में जोन तीन का कार्यालय भी संचालित है परन्तु आवंटित व्यापारियों ने बरामदे को अस्थाई और आ अस्थाई निर्माण करके अतिक्रमण कर लिया था ।जिसे नगर निगम जोन तीन की जोनल अधिकारी के नेतृत्व में नगर निगम टीम द्वारा अवैध तरीक़े से किये गये अतिक्रमण को हटाकर बरामदे को क़ब्ज़ा मुक्त करा दिया अतिक्रमण अभियान मे।

एक ट्रक से ज़्यादा सामान भी ज़ब्त किया या गया अतिक्रमण हटाते समय टीम और कुछ व्यापारी महिलाओं के बीच पक्षपात को लेकर नोक झोंक भी हुई लेकिन उपस्थित पुलिस ने हालात को संभाला और अवैध तरीक़े से किसे गये निर्माण को तोड़वा दिया गया ।
लखनऊ में उत्तर प्रदेश हेल्थ टेक्नोलॉजी समिट-2023 का हुआ आरम्भ

