लखनऊ। भगवान बुद्ध जी की 2585 वीं जयन्ती (बुद्ध पूर्णिमा) के अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध-शोध संस्थान, लखनऊ में आयोजित नवयुगारम्भ कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि सभी धर्म गुरू अपनी-अपनी भूमिका का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें, तो भारत को विकसित राष्ट्र एवं विश्व गुरू बनने से कोई नहीं रोक सकता। धर्म गुरू प्रयास करें कि समाज में शांन्ति बनी रहें, सामाजिक समरसता रहें, छोटे-छोटे झगडेÞ न हो , यही सच्चे अर्थों में देश एवम समाज सेवा होगी।
जयवीर सिंह ने कहां कि हम मिलकर एक-जुट होकर देश एवं समाज की भलाई की बात करें,तो एक भारत-श्रेष्ठ भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि जैसे सभी नदियॉ अन्त में समुद्र से मिलती हैं, उसी प्रकार किसी भी धर्म को मानने वाले चाहे बौद्ध, हिंदू , सिख, ईसाई कोई भी धर्म हो सभी अन्त में मानवता में सद्भावना शांति संस्कार की ही बात करते हैं । भारत की एक समृद्ध सशक्त गौरवमयी सांस्कृति विरासत है। यहां सभी धर्मों के मानने वाले लोग रहते है। गंगा-जमुना तहजीव उ0प्र0 पर की सांस्कृति विरासत का मूल तत्व है। समाज में रहते हुए एक दूसरे से प्रेम-भाव रखते हुए यदि इस जीवन का अन्त हो तो यह एक उपलब्धि होगी। इस अवसर पर जयवीर सिंह ने कहा कि आज विश्व तृतीय विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ा है। जहॉ अन्य देशों ने विश्व को युद्ध दिया, वही भारत ने विश्व को बुद्ध दिया। बुद्ध का शन्ति ,समरसता का सन्देश हमेशा प्रासंगिक रहेगा। अन्तर्राष्ट्रीय बौध-शोध संस्थान के अध्यक्ष भदन्त शान्ति मिश्र ने कहा कि बुद्ध ने विश्व को एक मार्ग दिया। हम सभी को इस पर चलने की जरूरत हैं। सभी धमार्नुयानियों ने समय-काल परिस्थिति के अनुसार कार्य करते हुए मानव कल्याण की भावना को जीवित रखा। हमें भी वर्तमान में इसी भावना के अन्तर्गत कार्य करना है। आज देखा जा रहा है कि समाज जातियों, पंथों, समुदायों में बंट रहा है। हम सबकों एकजुट रहते हुए भारत की एकता एवं अखण्डता को बनाये रखना होगा एवं अपनी सांस्कृतिक विरासत को और मजबूत करना होगा। इस अवसर पर डॉ0 अजय कुमार जैन हारगोविन्द बौद्ध डीपी सिंह इत्यादि उपास्थित थे।
sudha jaiswal