लखनऊ । ललित कला अकैडमी लखनऊ में 20 से 26 मार्च तक मल्टी डिक्शनरी वर्किंग आर्टिस्ट कैंप कार्यशाला का विधिवत आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में 36 कलाकारों ने भाग लिया कार्यशाला में कला के विविध तरीकों को बहुत ही सुंदर ढंग से बताया गया इस कार्यशाला में सभी बच्चों ने पूरी तन्मयता के साथ भाग लिया कार्यक्रम को सफल बनाया। क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि रेणुका मिश्रा महानिदेशक एसआईटी उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किया गया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मोहम्मद शकील वरिष्ठ कलाकार एवं क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के सचिव डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी की उपस्थिति में हुआ। 6 दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में सभी कलाकारों ने कला के विविध रंगों को सही ढंग से एवं सही स्थान पर स्थापित करने की कोशिका प्रत्येक दिन की। एक्सपर्ट द्वारा बच्चों को पेंटिंग की हर बारीकियों से अवगत करागया। रविवार को कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। मुख्य अतिथि वी.नागदास द्वारा कार्यशाला में आए हुए कलाकारों को 20,000 का नगद पुरस्कार दिया गया कार्यशाला में प्रतिभागी शुभा त्रिपाठी से विशेष बातचीत में शुभा त्रिपाठी ने बताया उनकी पेंटिंग में हमेशा एक इन्नोवेटिव आइडिया होता है हर पेंटिंग एक दूसरे से भिन्न होती है एवं उनकी पेंटिंग में एक संदेश जरूर छुपा होता है।
sudha jaiswal

