प्रमोद कुमार अध्यक्ष व कुलदीप कुमार महामंत्री की शपथ ग्रहण की
लखनऊ। उत्तर प्रदेश समाज कल्याण मिनिस्ट्रीरियल कर्मचारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह कल्याण भवन के सभागार में मुख्य अतिथि निदेशक समाज कल्याण पवन कुमार की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस दौरान अध्यक्ष एवं महामंत्री ने लम्बित समस्याओंं के निराकरण की मांग करते हुए कहा कि समाज कल्याण कर्मचारी पुरानी पेंशन को लेकर चल रहे आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। उप्र समाज कल्याण मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन, कल्याण भवन, लखनऊ के द्विवार्षिक चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों, कार्यकारिणीय सदस्यों के शपथ-ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि पवन कुमार, निदेशक, समाज कल्याण व कई अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। पवन कुमार निदेशक समाज कल्याण ने नवनियुक्त अध्यक्ष को शपथ दिलायी। आरके सिंह, संयुक्त निदेशक समाज कल्याण ने उपाध्यक्ष जगतधारी यादव, पीके त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक, अध्यक्ष-समाज कल्याण विभाग अधिकारी संघ द्वारा महामंत्री कुलदीप कुमार श्रीवास्तव, शिव बरन सिंह यादव, प्रदेश महामंत्री, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा संयुक्त मंत्री- महेन्द्र प्रताप सिंह, सगठन मंत्री- प्रणय प्रतीक उपाध्यय, कार्यालय मंत्री- संजय सिंह यादव, कोशाध्यक्ष-रामखेलवान, सांस्कृतिक कार्य मंत्री- मनोज कुमार यादव व आॅडिटर- मो. सलीम अंसारी को तथा संघ के अध्यक्ष, प्रमोद कुमार मिश्र द्वारा कार्यकारिणीय सदस्य- बाल गोविन्द वर्मा, महेश प्रसाद वर्मा, तरनजीत सिंह, कुमुद, अंजनी कुमार पाण्डेय, गौतम कुमार, सुनील कुमार, मून्नू राम, तुषार शुक्ला तथा अंकुश कुमार आर्य को शपथ दिलायी गयी। समारोह का संचालन पूर्व महामंत्री, मुकेश चन्द्र जोशी ने किया।
sudha jaiswal