लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा हैं। 24 घंटे में कोरोना के 26 नए केस सामने आए हैं। फिलहाल प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 140 हो गई हैं। गुरुवार सुबह आई रिपोर्ट में राज्य के 31 जनपद कोरोना की जद में मिले हैं। बड़ी बात यह हैं कि होली के बाद से कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी देखी गई हैं। एक दिन पहले यानी बुधवार को आई रिपोर्ट में प्रदेशभर में 43 नए पॉजिटिव केस मिले थे। इस बीच का खतरा भी उत्तर प्रदेश में मंडरा रहा हैं।

इस इन्फ्लूएंजा से संक्रमित मरीज भी लगातार सामने आ रहे हैं। यूपी में सबसे ज्यादा मामले गौतमबुद्ध नगर में रिपोर्ट हुए हैं। यहां 24 घंटे में 5 नए संक्रमित मिले हैं। वही गाजियाबाद और लखनऊ में भी 5 – 5 मरीज रिपोर्ट हुए हैं। वही मुजफ्फरनगर और शामली में 2 – 2 पॉजिटिव केस मिले हैं। वही एक्टिव केस की संख्या के मामलों में भी गौतमबुद्ध नगर सबसे आगे हैं। यहां कुल 30 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा गाजियाबाद में 26 और लखनऊ में 21 एक्टिव केस हैं। वही सहारनपुर में 7 और वाराणसी में 6 एक्टिव केस हैं। बागपत और महाराजगंज में 5 – 5 मरीज हैं। मेरठ और मुजफ्फरनगर में 4 – 4 मरीज हैं। 24 घंटे में कुल 33 हजार 870 सैंपल की जांच हुई हैं। एक दिन पहले राज्य में 30 हजार 424 सैंपल की जांच की गई थी। 24 घंटे में प्रदेशभर के जिला अस्पतालों में 10 हजार 541 जांच हुई हैं। वही मेडिकल कॉलेज में 5 हजार 636 सैंपल की जांच की गई। जबकि प्राइवेट लैब में 204 सैंपल की जांच की गई हैं।

इस दौरान बरेली में 1856 सैंपल की जांच हुई। वही बदायूं में 1782 सैंपल और कानपुर नगर में 1427 सैंपल की जांच हुई हैं। लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. रमेश गोयल ने बताया कि कोविड के मामलों में तेजी आई हैं। पर अभी पैनिक होने की नही ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत हैं। राज्य में कोरोना और इन्फ्लूएंजा दोनों का ही खतरा मंडरा रहा हैं। होली के बाद से देश के कुछ राज्यों में कोविड के केस में इजाफा देखा गया हैं। हालांकि यूपी में फिलहाल सब कुछ नियंत्रण में हैं। पर अलर्ट रहना बेहद जरूरी हैं। गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों व बच्चों को विशेष ध्यान देने की जरूरत हैं। इसके अलावा जो पहले से किसी आसाध्य रोग की चपेट में हैं, उन्हें भी सतर्क रहना होगा। अस्पतालों में जुखाम और बुखार के मरीज बढ़े हैं। मौसम बदल रहा हैं, इसीलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी हैं। सबसे जरूरी मास्क और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना हैं।
sudha jaiswal