लखनऊ । अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय को पुन: सर्व सम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय भोजपुरी समाज का चुना गया। जिस की नीव 22 अक्टूबर 1984 मे भोजपुरी भाषा, संस्कृत, लोक कला साहित्य समाज व क्षेत्र के विकास हे गठन हुआ लगातार अपनी उद्देशय व निति पर चलते हुए भोजपुरी समाज, संस्कृत की उचाई बढती गई खास कर छठ महापर्व और आगे भी और अधिक उत्साहित से कार्य करने की सभी कार्य कारणी के पदाधिकारी कार्य करने का संकल्प लिया। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सीबीआई पाण्डेय पूर्व न्यायधीश एवं भावेश कुमार (आई पी एस ) मुख्य सूचना आयुक्त संरक्षक, प्रभुनाथ राय राष्ट्रीय अध्यक्ष , वी के श्रीवास्तव एवं रामयतन यादव उपाध्यक्ष, जितेन्द्र सोनकर एवं मनोज सिंह महासचिव, पी एन तिवारी संयोजक प्रदीप राय सलाहकार , अम्बरीश राय एवं वेद प्रकाश राय सचिव तथा हनुमान यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया ,आलोक प्रसाद पूर्व पुलिस महानिदेशक डी पी सिन्हा पूर्व पुलिस महानिदेशक, सी बी राय पूर्व पुलिस महानिरीक्षक को सदस्य कार्यकारणी बनाये गये। इस कार्यकारणी की गठन पर भोजपुरीसमाज के रामविलास यादव, संजय सिंह, शिवशंकर सिंह, विजय यादव, कपिलदेव कुशवाहा बिक्रम कुशवाहा आदि लोगों ने बधाई दी।
sudha jaiswal