उपमुख्यमंत्री ने ग्राम्या नामक पुस्तिका का किया विमोचन : केशव प्रसाद मौर्य
केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार गांव, गरीब, किसान, महिलाओं एवं युवाओं की उन्नति एवं प्रगति के लिए पूरी तरह से समर्पित एवं संकल्पित होकर कर रही है कार्य
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुरूवार को परेड ग्राउंड, प्रयागराज में आयोजित प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभाथिंर्यों की कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित किया एवं ग्राम विकास विभाग द्वारा संचालित लगभग 52 करोड़ रुपए के लागत से 347 परियोजनाओं का बटन दबाकर शिलान्यास किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ उपमुख्यमंत्री ने दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभाथिंर्यों को सम्मानित किया, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना -ग्रामीण व, मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभाथिंर्यों को आवास की प्रतीकात्मक चाभी प्रदान किया। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को डेमो चेक, बीसी सखियों को डिवाईस भी प्रदान किया। उपमुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली 3 बीसी सखी, 6 ग्राम प्रधान, 10 ग्राम विकास अधिकारी, 2 खण्ड विकास अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने ग्राम्या नामक पुस्तिका का विमोचन भी किया। ग्राम विकास योजनाओं से सम्बंधित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यशाला में आये हुए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों व जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री गांव, गरीब, किसान, महिलाओं एवं युवाओं की उन्नति के लिए पूरी तरह से समर्पित एवं संकल्पित होकर कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी गरीबों के दुखों-कष्टों को बहुत ही अच्छी तरह से समझते है, इसलिए केन्द्र व राज्य सरकार की हर योजनाओं में ऐसे सभी वर्गों का ध्यान रखा जा रहा है, जिससे उनका विकास हो और वे विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके तथा समाज में कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ सके। आज गरीबों को पक्का मकान, शौचालय, गैस कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड के माध्यम से 5 लाख तक का मुफ्त इलाज सहित वे सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हो रही है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है और वे देश के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि घरौनी बनाने का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन को अभियान चलाकर इस कार्य में और तेजी लाये जाने के लिए कहा है। छोटे किसानों की समस्याओं को समझते हुए प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि योजना शुरू की। इस योजना के माध्यम से किसानों को 6 हजार रुपए वार्षिक धनराशि उपलब्ध करायी जाती है, जिससे वे खेतों के लिए बीज, दवाई व खेती के लिए अन्य जरूरी वस्तुओं का क्रय कर रहे है।

उपमुख्यमंत्री ने कार्यशाला में आवास योजनाओं से लाभान्वित हुई महिलाओं से कहा कि उन्हें स्वयं सहायता समूहों से जुड़ना चाहिए। स्वयं सहायता समूहों द्वारा बहुत कम ब्याज पर पैसा मिलता है, जिससे वे अन्य रोजगार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकती है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए कृतसंकल्पित है, जिससे वे भी परिवार की आर्थिक उन्नति में अपना योगदान कर सके। अमृत सरोवर योजना के माध्यम से गांव-गांव में तालाबों का जीर्णोद्धार, सौन्दर्यीकरण एवं किनारे पर वृक्षारोपण कराया जा रहा है। उन्होंने ग्राम वासियों को तालाबों के आस-पास साफ-सफाई, तालाबों का संरक्षण में योगदान करने के लिए कहा, क्योंकि पानी की एक-एक बूंद बहुत कीमती है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कुम्भ-2019 की भव्यता, दिव्यता और स्वच्छता को पूरी दुनिया ने देखा और सराहा है। यह आयोजन पूरे विश्व के लिए एक अचम्भे की भांति था। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ-2025 को और भी भव्य, दिव्य और स्वच्छ तरीके से आयोजित किया जायेगा।
इस अवसर पर सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल ने सभी लाभाथिंर्यों को बधाई देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। केन्द्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है। उन्होंने महिलाओं से योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए कहा।
इस अवसर पर सांसद भदोही रमेश बिंद ने कहा कि केन्द्र सरकार के 9 वर्ष पूरे हो गये है और इन वर्षों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर क्षेत्र में तीव्रगति से विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। डबल इंजन की सरकार से देश व प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे है। इस अवसर पर महापौर उमेश चन्द्र (गणेश केसरवानी) ने सभी लाभाथिंर्यों को बधाई देते हुए कहा कि अपने घर की चाहत सभी की होती है।
sudha jaiswal