पद यात्रा में ब्राहम्ण, यादव, मुस्लिम और गौतम सहित हर समाज के लोग रहे शामिल
लखनऊ। बंथरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद की समाजवादी पार्टी प्रत्याशी विमला बहादुर ने सोमवार को पदयात्रा निकालकर क्षेत्र में अपनी ताकत दिखाई। इस पदयात्रा में अन्य लोगों के अलावा ब्राहमण, यादव, मुस्लिम के साथ गौतम समाज के लोगों ने भारी तादाद में हिस्सा लिया। बंथरा गांव निवासी सपा प्रत्याशी विमला बहादुर के घर से शुरू हुई यह पद यात्रा बंथरा बाजार, अम्बरपुर, हनुमान मंदिर, चनखरा होते हुए पुनः उनके घर पर समाप्त हुई। पद यात्रा में शामिल पूर्वमंत्री व सांसद सुशीला सरोज, पूर्वमंत्री अभिषेक मिश्रा और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सीएल वर्मा द्वारा सपा प्रत्याशी विमला बहादुर को जिताने की अपली की गई।

इस पदयात्रा में पूर्व सांसद सुशीला सरोज, पूर्व मंत्री अभिषेक मिश्रा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सीएल वर्मा के अलावा सपा जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत, दर्जा प्राप्त पूर्व मंत्री महादीन गौतम, जिला पंचायत सदस्य कैप्टन यादव, लोहिया वाहिनी पूर्व प्रदेश सचिव मनोज सिंह, प्रधान संघ पूर्व जिलाध्यक्ष जगनायक सिंह, ब्लाक प्रधान संघ पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला, पूर्व जिला सचिव राजेंद्र यादव, मजदूर सभा निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामबाबू चौरसिया, दादूपुर पूर्व प्रधान राम शरण यादव, खांडेदेव प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव, पूर्व प्रधान खांडेदेव कृष्णकांत यादव, कुरौनी पूर्व प्रधान आलोक यादव, राजेश यादव, ज्ञानेन्द्र कुमार ज्ञानू यादव, विवेक यादव, इंद्रेश यादव, अरविंद दुबे, संजय यादव, जगमोहन यादव, विनय चौरसिया, मोहम्मद अनस, सुशील रावत, रामगोपाल लोधी, सुनील कुरील, अभिषेक रावत, गोविंद यादव, अशीष बाजपेई, विनय यादव, अशोक कश्यप, दीपक यादव, विकास गुप्ता और रविकांत यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
जन समर्थन मिलने पर प्रत्याशी ने दिया धन्यवाद
पदयात्रा में भारी जन समर्थन मिलने पर प्रत्याशी विमला बहादुर ने अपने समर्थकों और मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधान रहते हुए दर्जनों विकास कार्य कराये हैं। उन्होंने कहा प्रधान रहते केवल बंथरा, अम्बरपुर व हमीरपुर का विकास कराने का मौका मिला था। लेकिन इस बार मतदाताओं ने चेयरमैन बनाया तो इन गांवों के साथ ही खाण्डेदेव, लीलाखेड़ा, राधेखेड़ा, पुराहीखेड़ा अम्बेडकरनगर, शिवपुरा, औरावां, रामचौरा व आजाद विहार कालोनी आदि का विकास भी बिना किसी भेदभाव के कराया जाएगा।
sudha jaswal

