लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा भारतीय जनता पार्टी के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रात: 9:30 में 3/5 विकास खंड, निकट शंकर चौराहा, गोमती नगर, लखनऊ के बूथ संख्या-329, में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने बूथ कार्यालय परिसर में भारतीय जनता पार्टी का झण्डा भी फहराया। प्रधान मंत्री का लाइव भाषण भी सुना। उन्होंने वहां पर उपस्थित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ,बूथ अध्यक्ष जितेंद्र पांडेय एवं मण्डल अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और सभी को पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनांये दी।

उन्होंने भाजपा पार्टी के सिद्धांतो, नीतियों और कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने की बात की और कहा कि भाजपा ही देश व प्रदेश का विकास कर ऊंचाईयों तक पहुंचा सकती है। एके शर्मा ने कहा कि प्रधानमन्त्री के नेतृत्व में समूचा देश शांति के साथ एकजुट होकर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। आज पूरी दुनिया मोदी की मुरीद हैं और उनका सम्मान भी करती हैं व उनकी बातों को भी ध्यान से सुनती है। मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में हमारे देश की प्रतिष्ठा बढ़ रही हैं। साथ ही अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ हो रही है। लोगों का जीवन स्तर ऊंचा हुआ है। एके शर्मा ने कहा कि बिजेपी का यह स्थापना दिवस एक सप्ताह तक 6 से 14 अप्रैल तक भारत रत्न डॉक्टर आंबेडकर की जयंती के तक सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा।
sudha jaiswal