लखनऊ। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार को भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिस ओर जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है। भाजपा का भविष्य भाजयुमो है। आज भाजपा के हर दायित्वों को ये पूरा कर रहा है। उत्साह जरूर है।

मुझे यह भी पता है कि जैसे नगर निगम की 17 सीटों पर जीत दर्ज की है, वैसे ही लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटों में कमल खिलाने का काम आप सभी करेंगे। 2024 का चुनाव करो या मरो का चुनाव है। इस बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे। बताते चले कि भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का माहौल ही अलग है। आज तमाम लोग भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। 2014 और 2019 में प्रधानमंत्री मोदी ने शपथ ली तो देश के करोड़ों कार्यकर्ता में एक ऊर्जा प्रकट हुआ था। नौ साल पहले 60% गांवों में शौचालय नहीं था। आज महिलाओं को सम्मान देने का काम पीएम मोदी ने किया। आज घर-घर में शौचालय है।
sudha jaiswal

