खेल मंत्री ने युवा साथी पोर्टल को किया लांच
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने शुक्रवार को युवा साथी पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को एक प्लेटफार्म पर लाने का अवसर मिलेगा इस वेब पोर्टल के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी एवं महत्वाकांक्षी योजनाएं युवाओं तक आसानी से पहुंचेंगी।

उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को भटकना भी नहीं पड़ेगा। मंत्री ने कहा कि युवा साथी पोर्टल के माध्यम से 18 लाख युवक-युवती मंगल दल के सदस्यों को एक साथ जोड़कर उनको राज्य सरकार की मुख्य धारा की योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा। पोर्टल बहुत लाभकारी साबित होगा

अपर मुख्य सचिव, खेल एवं युवा कल्याण डॉक्टर नवनीत सहगल ने कहा कि वर्तमान में तकनीक के माध्यम से कम से कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों को एक साथ जोड़ सकते हैं। युवाओं की बहुत आशाएं, आकांक्षायें और मुद्दे है, इसको आसान करने में यह पोर्टल बहुत लाभकारी साबित होगा। बताया कि यह पोर्टल सरकार तथा युवाओं के बीच एक सेतु का काम करेगा।
उन्होंने कहा कि वेब पोर्टल पर युवाओं के लिए प्रदेश एवं भारत सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लिंक दिया गया है। बताया कि इस पर रोजगार एवं प्रशिक्षण से संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध होंगी। एक साथ 18 लाख मंगल दलों के सदस्यों को संबोधित करने की सुविधा रहेगी तथा युवा अपनी रूचि के अनुसार योजनाओं का चयन कर उसका लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पंजीकृत युवाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित सूचनाएं एवं नोटिफिकेशन इस पोर्टल पर समय समय पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
लखनऊ महापौर ने जलकल, नगर निगम नियमित एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के साथ किया बैठक