भाजपा की एक ही युक्ति, गंदगी-अपराधियों से हो प्रदेश की मुक्ति: सीएम योगी
मथुरा। नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने गुरुवार को मथुरा, आगरा और फिरोजाबाद का दौरा किया। सीएम ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज कायम हुआ है। पहले तमंचा लेकर बदमाश वसूली करते थे। आज युवाओं के पास तमंचे नहीं टैबलेट है। जैसे काशी में काशी विश्वनाथ धाम बना। अगर सब लोग सहमत हों, तो बांके बिहारी का धाम भी काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर बने। योगी सरकार गुरुवार मथुरा पहुंचे। सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में चुनावी रैली की रैली में उन्होंने कहा कि 2017 से पहले मथुरा में जवाहर बाग की घटना हुई थी। गुंडा गर्दी ,अराजकता का अड्डा था। इसके अलावा इस रैली में योगी सरकार ने नया नारा दिया।

उन्होंने नारे में कहा कि भाजपा की एक ही युक्ति, गंदगी और अपराधियों से हो प्रदेश की मुक्ति। उन्होंने आगे कहा कि, ब्रज क्षेत्र में 38,403 परिवारों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का फायदा मिला है। मथुरा में 41637 निराश्रित महिलाओं को 12 हजार रुपए, 73755 बुजुर्गों को पेंशन दी जा रही है। इसके अलावा, अमृत मिशन के अंदर 357 करोड़ सीवर और पेयजल के लिए दिए हैं। 1054 सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं। करीब 50 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। योगी सरकार ने कहा कि हम कूड़े के ढेर नहीं, बल्कि स्मार्ट सिटी बना रहे हैं।
sudha jaiswal