5 संस्थानों को मिलेगी यूनिवर्सिटी की मान्यता
लखनऊ। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शुक्रवार को लोक भवन में कैबिनेट की बैठक कराई गई। इस बैठक में 27 प्रस्ताव पास हुए। जिसमें 5 निजी संस्थानों को विश्वविद्यालयों की मान्यता देने का प्रस्ताव पास किया गया।

एमएसएमई विभाग के जरिए बुनकरों को बिजली बिल में छूट दी गई है। एक अगस्त 2020 से 31 मार्च के बीच के बिजली बिल में छूट दी जाएगी। आप क ो बता दें कि इस कैबिनेट बैठक में द केरल स्टोरी फिल्म को टैक्स फ्री करने का प्रस्ताव पास किया गया है। कैबिनेट में द केरल स्टोरी’ मूवी को ट्रैक्स फ्री करने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया है।
5 संस्थानों को मिलेगी यूनिवर्सिटी की मान्यता
महर्षि महेश योगी रामायण विश्वविद्यालय, अयोध्या
महर्षि महेश योगी इंटरनेशनल एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय बिल्हौर, कानपुर नगर
शारदा विश्वविद्यालय, आगरा
जीएस विश्वविद्यालय, हापुड़
फ्यूचर विश्वविद्यालय, बरेली
sudha jaiswal

