बैलेट पेपर से चुनाव होता तो मेयर भी जीतते: मायावती
लखनऊ। प्रदेश निकाय चुनाव में भाजपा की जीत को लेकर बसपा सुप्रीमों मायावती ने विरोध करते हुए कहा है कि भाजपा ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर यह चुनाव जीती है। उन्होंने कहा कि बसपा चुप नहीं बैठेगी। वक्त आने पर भाजपा को इसका जवाब जरूर देगी।

मायावती ने अपने ट्वीट में विराध व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यूपी निकाय चुनाव में भाजपा ने साम, दाम, दंड, भेद का इस्तेमाल किया। अगर यह चुनाव भी फ्री एंड फेयर होता, तो नतीजों की तस्वीर कुछ और होती। बैलेट पेपर से चुनाव होने पर बीएसपी मेयर चुनाव भी जरूर जीतती। उन्होंने कहा, वैसे चाहे भाजपा हो या सपा दोनों ही पार्टियां सत्ता का दुरुपयोग करके ऐसे चुनाव जीतने में एक-दूसरे से कम नहीं हैं। जिस कारण सत्ताधारी पार्टी ही धांधली से अधिकतर सीट जीत जाती है। इस बार भी इस चुनाव में ऐसा ही हुआ और यह अति-चिंतनीय है।
आप को बता दें कि इस बार बसपा ने चुनाव प्रचार करने में पीछे रही जिसका नतीजा भी वैसा ही दिखा। सूत्रों की माने तो चुनावी जंग में बसपा सुप्रीमों मायावती प्रचार से बहुत दूर रहीं केवल बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार स्थानीय और मंडल स्तर के नेताओं की ओर से किए गए प्रचार के बल में ही अपनी किस्मत आजमा रहे थे। वहीं कयास लगाया जाता था कि मायावती चुनावी मैदान में अपने पार्टी के बडे चेहरे के साथ प्रचार प्रसार के लिए चुनावी मैदान में उतरेगी पर ऐसा नहीं देखने को मिला। उम्मीदवार खुद ही अपनी मेहनत से प्रचार प्रसार कर अपने भाग्य को अजमा रहीं थी। जिसमें कुछ जगह जीत हाशिल किया।
suidha jaiswal

