लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5 नए मामलें सामने आए हैं। बुधवार सुबह आई रिपोर्ट में राज्य के 11 जनपदों में कोरोना संक्रमण के मरीज पाए गए हैं। फिलहाल प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 16 हैं। 24 घंटे में प्रदेशभर के जिला अस्पतालों में 12 हजार 292 जांच हुई हैं। वही मेडिकल कॉलेज में 7 हजार 716 सैंपल की जांच की गई। जबकि प्राइवेट लैब में 449 सैंपल की जांच की गई हैं। मैनपुरी में 1133 सैंपल की जांच की गई हैं। आगरा में 1356 सैंपल की जांच हुई। वाराणसी में 1583 सैंपल की जांच हुई। यूपी में फिलहाल सबसे ज्यादा मामले महाराज गंज में हैं। यहां कुल एक्टिव गौतमबुद्ध नगर और लखनऊ में 2-2 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा अमेठी, अमरोहा, बलरामपुर,बिजनौर, जालौन,मिजार्पुर, रायबरेली, संभल में 1 – 1 एक्टिव केस हैं। रहे सतर्क, कोरोना प्रोटोकॉल का करें पालन लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल की निदेशक डॉ. दीपा त्यागी ने बताया कि आने वाले दिनों में लखनऊ में बड़ा आयोजन होने जा रहा हैं। इसमें देश दुनिया से लोग यूपी का रुख करेंगे। यही कारण हैं कि थोड़ी सतर्कता ज्यादा जरूरी हैं। 18 साल से ज्यादा उम्र के वे लोग जिन्होंने अब तक बूस्टर डोज नही ली हैं वे बिना किसी देरी के तीसरी डोज लगवा लें। इसके अलावा उन्होंने कहां कि तापमान बढ़ रहा हैं और ठंड में कमी आने के बाद भी सतर्कता बरतने में लापरवाही ठीक नही हैं। जिन मरीजों को पहले से ही गंभीर रोग हैं उन्हें भी ज्यादा सावधानी बरतना होगा। सबसे ज्यादा ऐहतियात बच्चों को बरतने की जरूरत हैं। भीड़ भाड़ वाली जगह से बचने के अलावा मास्क के प्रयोग से संक्रमण से बचा जा सकता हैं।