लखनऊ। इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। इस दौरान यूपी में हो रहे विकास का जिक्र किया। उन्होंने कहा, “देश में यूपी का महत्व एक नंबर पर है। इतने बड़े सूबे के विकास के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट सफल हो चुका है।
इसके लिए कानून, इंफ्रास्ट्रक्चर और पॉलिसी जरूरी है। यूपी में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधर रहा है। शाह ने कहा- इन्वेस्टमेंट लाना है तो 5 चीजें जरूरी अमित शाह ने कहा, योगी सरकार कड़े फैसले लेने के लिए जानी जाती है। आदित्यनाथ ने हाल के दिनों में कई कड़े फैसले लिए हैं। जिसका लाभ उनकी सरकार को मिलते हुए दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य के अंदर अगर इंडस्ट्री लानी है और इन्वेस्टमेंट लाना है तो 5 चीजें होनी चाहिए। पहला कानून व्यवस्था ठीक हो। दूसरा राज्य का इंफ्रास्ट्रक्चर अच्छा होना चाहिए। तीसरा फाइनेंस की सुविधा होनी चाहिए। चौथा राज्य सरकार पारदर्शी तरीके से चलनी चाहिए। पांचवां सरकार त्वरित निर्णय लेनी वाली होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं । पहले पांचों चीजों में निराशा हाथ लगती थी, लेकिन आज योगी सरकार ने इसे जमीन पर उतारा है। उतर प्रदेश सरकार पारदर्शी तरीके से चल रही है। एक प्रकार से इंडस्ट्री और इन्वेस्टमेंट के लिए अनुकूल वातावरण बना है।