लखनऊ। योगी सरकार 2.0 ने बुधवार को अपना दूसरा बजट पेश कर दिया है। 2023-24 का यह बजट 6 लाख 90 हजार 242 करोड़ 43 लाख रुपए का है। पिछले साल के बजट (6.15 लाख करोड़) से करीब 75 हजार करोड़ रुपए अधिक का है। इस बजट में सुरक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी ज्यादातर योजनाएं हैं। आप को बता दें कि बुधवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने घर से निकलने से पहले मंदिर में पूजा की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। कहा,ये बजट महिलाओं, मध्यम वर्ग के लिए होगा।

सभी वर्ग का ख्याल रखा गया है। बजट का फोकस इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं पर भी होगा। ताकि अगले 5 साल में प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाया जा सके। सरकार ने बजट में हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने का ऐलान किया है। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश किया। बजट के बाद योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, यह बजट यूपी को देश की सबसे बड़ी इकोनॉमी के तौर पर स्थापित करने के लिए होगा। 1 ट्रिलियन इकोनॉमी के लिए नींव साबित होगा।

आज का बजट 6 लाख 90 हजार करोड़ से ज्यादा का है। साल 2016-17 में यह करीब 3 लाख 40 हजार के आस-पास था। हमने बजट के दायरे को बढ़ाया है। उन्होंने आगे कहा, जनता पर अतिरिक्त टैक्स लगाए बिना महंगाई को कंट्रोल किया गया। 45-46% से ज्यादा राजस्व मिल रहा है। एयर कनेक्टिविटी में 2 एयर पोर्ट थे, आज 9 एयरपोर्ट काम कर रहे हैं। आने वाले 2 साल में 21 एयरपोर्ट होगे। गौवंश की देखभाल के लिए भी बजट में 750 करोड़ की व्यवस्था की गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, बजट में कुछ भी नहीं दिखता, सिर्फ ऐतिहासिक बोलने से कुछ नहीं होगा। इस सरकार को सिर्फ मेला लगाना आता है। वहीं, शिवपाल ने कहा, आज का बजट नौकरशाही के नाम, आंकड़ों की बाजीगरी को सलाम। बसपा सुप्रीमो मायावती ने बजट को ऊंट के मुंह में जीरा बताया है।

इस बजट को लेकर बात करे तो अखिलेश यादव बुधवार को काले रंग की शेरवानी पहनकर सदन पहुंचे थे। सिर्फ यही नहीं, सपा के ज्यादातर विधायक काली शेरवानी पहने हुए थे। अखिलेश यादव बजट के दौरान विधानसभा में काली शेरवानी पहनकर पहुंचे हैं। उनके साथ सपा के कुछ अन्य विधायक भी काली शेरवानी पहने हैं। इससे पहले, बुधवार सुबह सीएम योगी ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा, नए उत्तर प्रदेश का बजट राज्य के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ेगा। प्रदेश के गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर तबके के हितों की पूर्ति करने वाला होगा।2022-23: दूसरी बार उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर सीएम योगी ने अनुपूरक बजट पेश किया था। योगी 2.0 सरकार का पहला अनुपूरक बजट था। विधानसभा में 33 हजार 700 करोड़ रुपए का यह बजट ध्वनिमत से पारित हुआ था। इसके बाद 23 मई 2022 को 6.15 लाख करोड़ का बजट पेश किया था।
sudha jaiswal