रक्षामंत्री द्वारा वहां उपस्थित विधानपरिषद सदस्य एवं लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा से कर्मचारी संगठनों की समस्याओं पर सम्बंधित मंत्रीगणों से समाधान कराने हेतु आदेशित किया

लखनऊ। उ.प्र.स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने अपनी माँगो मनवाने के लिए देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से लखनऊ सरकारी आवास पर रविवार को प्रात: 9 बजे मुलाकात किया उ.प्र.स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के साथ जलकल,एव नगर निगम नियमित एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार भेंट कर प्रदेश के निकाय कर्मियों एवं कर्मचारियों की प्रदेश सरकार व शासन स्तर पर लम्बित समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन प्रेषित किया ।

रक्षामंत्री द्वारा वहां उपस्थित विधानपरिषद सदस्य एवं लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा से कर्मचारी संगठनों की समस्याओं पर सम्बंधित मंत्री गणों एवं शासन स्तर बात चीत करके समाधान कराने हेतु आदेशित किया संगठन द्वारा शासन स्तर पर लम्बित बहुत सी समस्याओं पर विचार कर हल कराने हेतु दिए गए आश्वासन पर रक्षामंत्री का बहुत बहुत संगठन के पदाधिकारियो ने व्यक्त किया ।प्रतिनिधि मंडल में शशि कुमार मिश्र (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, गोमती त्रिवेदी, नितिन त्रिवेदी, आकाश गुप्ता उपस्थित रहे।
ट्रैक पर जलभराव के चलते लोहित एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें कल निरस्त

