लखनऊ। प्रख्यात प्रवासी हिंदी साहित्यकार रामदेव धुरंधर ( मारीशस ) के जन्मदिन पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच उप्र इकाई एवं तुलसी शोध संस्थान लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में, आयोजित राष्ट्रीय साहित्य समारोह 2023 संस्थान स्थित तुलसी सभागार में बड़े धूमधाम से रविवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षय मुक्त भारत की संकल्पना पर आधारित राजेश कुमार सिंह श्रेयस कृत उपन्यास तुमसे क्या छुपाना की समीक्षा सहित रामदेव धुरंधर की दो कृतियों तथा धुरंधर के ऐतिहासिक उपन्यास पथरीला सोना पर आधारित अमित कुमार गुप्त एवं बिना चिक बड़ाईक द्वारा संपादित कृति का लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त इस कार्यक्रम में जयपुर के साहित्यकार प्रदीप मिश्र दानिस कृत दोहासंग्रह मै तो केवल शून्य हूँ का लोकार्पण तथा प्रख्यात व्यंग्यकार अनूप श्रीवास्तव एवं श्रेष्ठ साहित्यकार रामकिशोर उपाध्याय द्वारा सम्पादित लोकप्रिय हास्य व्यंग पत्रिका अट्टहास का रामदेव धुरंधर पर आधारित विशेषानांक भी प्रकाशित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रदेश के क्षेत्रीय क्षय नियंत्रण प्रबंधन अधिकारी डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने भारत को वर्ष 2025 तक क्षय मुक्त किये जाने के प्रधानमंत्री संकल्प को दुहराते हुए कहा कि इस महाअभियान के प्रति जनजागरुकता फैलाने में साहित्यकार वर्ग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकतें है। राम किशोर उपाध्याय राष्ट्रीय अध्यक्ष,युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच नई दिल्ली, डा.दीपक पाण्डेय एवं डॉ नूतन पाण्डेय सहायक निदेशक द्वय,केंद्रीय हिंदी निदेशालय नई दिल्ली, डॉ. राजीव पाण्डेय अध्यक्ष अंतराष्ट्रीय शब्द सृजन मंच एवं राम बहादुर मिश्रा अध्यक्ष अवध भारती संस्थान, बाराबंकी, ने श्रेयस के उपन्यास तुमसे क्या छुपाना की समीक्षा के साथ साथ प्रवासी साहित्य, विशेष रूप से गिरमिटिया देशों में रचे जा रहे हिंदी साहित्य पर सारगर्भित व्याख्यान दिया।
राष्ट्रीय साहित्य उत्कर्ष सम्मान 2023 से सम्मनित व्यक्तित्व
रामराज भारती, आनंद तिवारी, सोमनाथ कश्यप, शिरीष कुमार मिश्रा, अनिल कुमार सचान, प्रदीप कुमार चौधरी, आरएस विश्वकर्मा सजल, अरुण कुमार सिंह अमेठी, किरन सिंह, अभय चंद्र मित्रा, शिव आश्रय प्रजापति, प्रकाशक हरीतिमा प्रकाशन, अतुल राय, एवं रजत जायसवाल, मोना सिंह शोधार्थी हिंदी विभाग लविवि और अमृतायन परिवार समस्त लखनऊ, राजेश गंगवार पीलीभीत, डॉ मोहम्मद जावेद मुरादाबाद, अरुण कुमार सिंह बलिया, पीयूष सेंगर गाजियाबाद, मृदुल कुमार सिंह अलीगढ़, अभिषेक सिंह सहज एवं देवेश सिंह यादव प्रतापगढ़, पंकज कुमार सिंह ओंदी बलिया, नीलेश मिश्रा एवं करुणा शंकर मिश्रा रायबरेली, आकाश अर्थव बस्ती, कविता कुमारी प्रपोत्री स्व जय शंकर प्रसाद वाराणसी, दीपक सिंह सेंगर कानपुर देहात, बृजेश यादव और अमित गुप्ता, गुजरात इत्यादि।
sudha jaiswal