
लखनऊ। यूपी कांग्रेस के पदाधिकारियों ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के बाद रविवार को शहीद स्मारक में प्रदर्शन किया। यहां पर प्रदेश अध्यक्ष समेत कांग्रेसियों ने गांधी की फोटो पर माल्यापर्ण कर रामधुन पर भजन-कीर्तन किए। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। सत्याग्रह जब सत्य पर आंच आती है तब सत्याग्रह किया जाता है। इस सत्याग्रह की वजह भाजपा है।

जिसे राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता बर्दाश्त नहीं हुई। राहुल गांधी की सदस्यता जाना आजाद भारत और लोकतंत्र का पहला मामला है, जल्दी में मानहानि के केस में फैसला लिया गया हो। हम लोग लोकतंत्र को बचाने के लिए सत्याग्रह कर रहे हैं। जब लोकतंत्र बहाल होगा हम लोग सत्याग्रह खत्म कर देंगे। इस दौरान कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र की बहाली के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। इसके चलते कांग्रेस से जुड़े लोग सत्याग्रह आंदोलन कर रहे हैं।
sudha jaiswal