नगर आयुक्त, एडीसीपी टैफिक, एआरटीओ ई व आटो यूनियनों के साथ हुई गहन चर्चा
लखनऊ। राजधानी स्थित एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार ने टैम्पो, टैक्सी व आटो रिक्शा के नियमानुसार संचालन और साथ ही नगर निगम द्वारा चिन्हित वाहन स्टैंडों को लेकर आॅटो रिक्शा एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ रणनीतिक वार्ता की। इस दौरान टैम्पो टैक्सी और आॅटो रिक्शा संयुक्त एसोसिएशन लखनऊ के प्रतिनिधियों ने बताया कि पूर्व में हुई बैठकों में आटो व टैम्पो के ठहराव स्थलों का संचालन संयुक्त मोर्चा द्वारा नामित समितियों के माध्यम से करवाने की बात हुई थी।
वहीं बैठक में कई अहम बिंदुओं पर निर्णायक सहमति बनी। इसके तहत पुरानी समिति को बर्खास्त कर नई समिति नामित करने की जिम्मेदारी समीक्षा समिति को दी गई। आॅटो/टैम्पो के हर ठहराव स्थल पर सवारियों की सहायता के लिए खोया-पाया रजिस्टर व वहां से संचालित वाहनों का डिटेल रखा जाना अनिवार्य होगा। इनके ठहराव स्थलों पर कार्यरत कर्मियों के लिए वर्दी व फोटोयुक्त परिचय पत्र अनिवार्य होगा। आटो/टैम्पो चालकों/संचालकों व यात्रियों की समस्याओं के निराकरण के लिए संयुक्त मोर्चा द्वारा एक पोर्टल बनाया जायेगा। नामित संचालन समितियों की देखरेख के लिये एडीएम (नगर-पूर्वी) की अध्यक्षता में समीक्षा समिति का गठन, जिसमें एडीसीपी (यातायात), अपर नगर आयुक्त, एआरटीओ (प्रवर्तन) तथा संयुक्त एसोसिएशन के दो पदाधिकारी सदस्य के रूप में शामिल होंगे। यातायात संचालन के लिए टैफिक मास्टर प्लान बनाने के निर्देश दिए गए।
डीसीपी टैफिक से बात कर एआरटीओ ई बेहतर मॉडल पेश करें
एआरटीओ प्रवर्तन को निर्देश मिले कि यातायात प्रबंधन को माडल के रूप में विकसित करने को लेकर डीसीपी टैफिक से समन्वय स्थापित करते हुए बेस्ट टैफिक प्रेक्टिसेस की मैप आधारित कार्ययोजना प्रस्तुत करें। पूरे जनपद के रूटों की कलर कोडिंग करते हुए मैपिंग और स्टैंडों का चिन्हांकन किया जाये। ई रिक्शा संचालन वाले जोन की अलग कलर कोडिंग होगी। बैठक में नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह, अजय कुमार एडीसीपी टैÑफिक, बिपिन कुमार मिश्र एडीएम प्रशासन, अमित कुमार एडीएम नगर पूर्वी, अमित राजन राय एआरटीओ प्रवर्तन और टैम्पो टैक्सी व आटो रिक्शा एसोसिएशन के प्रमुख पदाधिकारियों में पंकज दीक्षित अन्य सदस्यों ने भाग लिय।
sudha jaiswal

