लखनऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडियट के मंगलवार को घोषित नतीजों में प्रकाश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोमती नगर लखनऊ के छात्र- छात्राओं अपनी मेधा का परचम लहराया है। इंटर में पीसीबी ग्रुप के छात्र सुभाष सिंह 91.6 फीसदी अंक व हाई स्कूल में अर्चना ने 95 फीसदी अंक हासिल कर विद्यालय के टॉपर बने हैं। विद्यालय का परीक्षा फल इंटरमीडिएट में 98 फीसदी तथा हाई स्कूल का परीक्षाफल 100 फीसदी रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य तृप्ति सिंह व प्रबंधक आरडी मौर्य, सहायक अध्यापक करुणा सिंह सहित सभी अध्यापक उपस्थित थे।
सिविल सर्विस की परीक्षा उत्तीर्ण कर देश की सेवा करना चाहते हैं सुभाष सिंह
सुभाष सिंह ने कहा कि मैंने सेल्फ स्टडी पर फोकस किया था। परीक्षा की तैयारी में मेरी मदद सबसे ज्यादा मॉडल टेस्ट पेपर ने की है। सुभाष सिंह ने बताया कि सिविल सर्विस की परीक्षा उत्तीर्ण कर देश की सेवा करना चाहते हैं। सुभाष सिंह के पिता रामेश्वर जनसंदेश टाइम्स में एकाउंट सेक्शन में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत हैं। बेटे की सफलता पर पिता और माता संतोष कुमारी बहुत खुश हैं।
sudha jaiswal