लखनऊ। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से उम्मीद संस्था एवं नगर निगम लखनऊ द्वारा संचालित स्माईल परियोजना अंतर्गत इस कार्यक्रम में इंटर्नशिप कर रहे विभिन्न विश्वविद्यालयों के बच्चों जैसे एमिटी यूनिवर्सिटी के बीएड विभाग, सिंबायोसिस यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों के बच्चों के साथ शुक्रवार को नगर निगम लालबाग स्थिति सभागार में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह(आईएएस) द्वारा वाद-संवाद किया गया।

इस संवाद में नगर आयुक्त द्वारा परिचय उपरांत स्माइल परियोजना की रूपरेखा के बारे में बताया गया। तदोपरांत इन बच्चों द्वारा कार्यक्षेत्र में किये जा रहे कार्य जिनमें,भिक्षा मुक्ति किये गए बच्चों के अभिरुचि, शिक्षा,गायन,नृत्य आदि के विषयों पर अपना दृष्टिकोड़ सामने रख कर चर्चा की गयी। नगर आयुक्त द्वारा इन आये हुए बच्चों को नगर निगम एवं डूडा द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यकमों के बारे में बताया गया तथा भिक्षा से मुक्ति किये परिवार एवं उनके बच्चों को किस तरह से इन योजनाओं से जोड़कर लाभ दिलाया जा सकता है इसके बारे में भी बताया गया। इसके साथ साथ विभिन्न स्लम क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के जागरुकता अभियान चलाने के लिए भी नगर आयुक्त द्वारा बताया गया जिसकी शुरूआत उम्मीद संस्था के साथ जल्दी ही किसी स्लम क्षेत्र से किया जाएगा। संवाद के अंत मे नगर आयुक्त के द्वारा आये हुए सभी बच्चों को धन्यवाद दिया गया। संवाद के दौरान डूडा के परियोजना अधिकारी सुधीर सिंह ,एवं उम्मीद संस्था के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
sudha jaiswal