लखनऊ। प्रदेश में मौसम बदलने का सिलसिला अभी जारी है। लखनऊ में शनिवार सुबह थोड़ी देर के लिए तेज बारिश हुई। इसके बाद तेज धूप और हवा भी चली। बता दें कि लखनऊ में सुबह लगभग 6 बजे बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं। लेकिन बाद में धूप निकल आई। मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। एक्सपर्ट का कहना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मौसम में बदलाव हुए हैं।

जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, उनमें ज्यादातर पश्चिमी यूपी के हैं। मौसम विभाग ने यहां तेज हवाएं चलने की संभावनाएं जताई हैं। प्रदेश में मार्च महीने में (24 मार्च तक) 20.03 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। शुक्रवार को झांसी 36 के साथ सबसे ज्यादा गर्म, तो कानपुर नगर 14 त्उ के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा है। लखनऊ में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17.1 और अधिकतम 31.2 दर्ज किया गया। वहीं आप को बता दें कि प्रदेश के 13 जनपद के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़, और अमरोहा के लिए अलर्ट जारी किया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगले दो दिनों तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा। प्रदेश में कुछ पश्चिमी इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं।
sudha jaiswal

