लखनऊ। शनिवार को लखनऊ मंडल आयुक्त डा रोशन जैकब व नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने लखनऊ में स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। इस बैठक का उद्देश्य स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रही योजनाओं के बारे में जनता को जागरूक करना व योजनाओं का लाभ कैसे जनता को मिल सके इस पर था। बैठक में फिल्म इंस्टिट्यूट आॅफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के छात्र और आई आई एस ई कॉलेज से इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजि के छात्र, निवासी कल्याण संघ (आर0डी0ए0), महिला संगठन के लोग शामिल हुए। स्मार्ट सिटी लखनऊ सभागार में हुई बैठक में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, अपरनगर आयुक्त पंकज सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे। मण्डलायुक्त डा० रोशन जैकब ने बताया कि स्मार्ट सिटी जनता से जुड़कर बेहतर कार्य कर रहा है। स्मार्ट रोड की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। जबतक जनता के लिए सड़क सहूलियत वाली नही होगी जैसे रोड में कोई अड़चन न आये। हेरिटेज जोन्स में कार्य किया जा रहा है। जिसमे टॉयलेट, ड्रेनेज, मॉडर्न तांगा स्टैंड इसके अलावा पार्क बनाये जा रहे है। पार्कों का सुंदरीकरण किया जा रहा है।

जिसको की वेस्ट टू वंडर थीम पर विकसित किया जा रहा है। अमीरउद्दौला लाइब्रेरी को संवारा जा रहा है। आपको पता है कि लखनऊ की सबसे पुरानी पुस्तकालय है। भातखण्डे संगीत विश्व विद्यालय को भी उसके मूल स्वरूप में संवारा जा रहा है। जनता के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए हेरिटेज बिल्डिंग जैसे छतर मंजिल, लोक भवन, विधानसभा इत्यादि भवनों की फसाद लाइटिंग किया गया है। मंडलायुक्त ने कहा कि लखनऊ की जनता के लिए स्मार्ट सिटी के तहत किये जा रहे कार्यो को जनता को समर्पित किया जा रहा है। जिससे कि जनता को सुगम जीवन शैली दी जा सके। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी लखनऊ स्मार्ट सिटी ने बताया कि के०डी सिंह बाबू स्टेडियम में भी बेहतर अवस्थापना सुविधा को बढ़ाया जा रहा है। स्मार्ट सिटी के कमांड सेंटर से बरसात के मौसम में जलमग्न इलाको की निगरानी की गई जिसपर की तत्काल कार्ययोजना बनाकर उसको निस्तारित किया गया।

उन्होंने बताया कि आईसीसीसी, आईटीएमएस के अलावा जंक्शन को सुविधा परक बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। वाई-फाई स्पॉट्स दिए गए है जो कि शहर के अलग अलग स्थानों पर लगाये गए है। बाहर से आने वाले छात्रों, अस्पतालों में आने वाले तीमारदारों को इससे सुविधा मिल रही है। इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाए गए है जिससे कि नागरिकों को अगर कोई परेशानी हो तो इसकी मदद से फौरन राहत पंहुचा सकते है। हेल्थ एटीएम अभी 81 जगहों पर लगाये गए है। जिसका फायदा जनता को मिल रहा है। जी 20 की मीटिंग के दौरान विदेशों से आये डेलीगेट्स ने बताया कि शहर की खूबसूरती शानदार है। फसाड लाइटिंग के अलावा हेरिटेज जोंस को बेहतर ढंग से उनके मूल रूप में संजोया जाता है। कूड़े के प्रबंधन को लेकर भी बेहतर कार्य किया जा रहा है। नाले के पानी को पुन: उपयोग के लिए 1 दशमलव 5 एमएलडी का प्लांट विकसित किया गया है जिससे कि पार्कों में लगे पौधों को जल दिया जा सके। साथ ही सड़को पर धूल न उड़े इसके लिए भी इस जल का उपयोग किया जा सकता है।
sudha jaiswal