लघु उद्योग भारती कार्यक्रम में पूरे देश के उद्यमियों एवं विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया
लखनऊ।लघु उद्योग भारती की अखिल भारतीय कार्यकारणी की बैठक एवं अखिल भारतीय उद्यमी संगम का दो दिवसीय आयोजन आध्यात्म साधना केन्द्र, में शनिवार को सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में पूरे देश के उद्यमियों एवं विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में डा0 कृष्ण गोपाल , सह सर कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, मार्गदर्शक लघु उद्योग भारती, अश्वनी वैष्णव इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री भारत सरकार, अर्जुनराम मेधवाल कानून न्याय, संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री भारत सरकार द्वारा सम्बोधित किया गया।

अखिल भारतीय कार्यकारणी व अधिवेशन में घनश्याम ओझा को अखिल भारतीय अध्यक्ष, ओम प्रकाश गुप्ता को अखिल भारतीय महामंत्री निर्वाचित किया गया। प्रदेश से राकेश गर्ग को अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री एवं मधुसूदन दादू को संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया, प्रदेश के निवर्तमान महामंत्री रवीन्द्र सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारणी का सदस्य एवं जनक भाटिया को अखिल भारतीय सह कोषाध्यक्ष नामित किया गया है।

सम्मेलन में देश के विकास में उद्योगों के महत्वपूर्ण भागीदारी के विषय में चर्चा हुयी तथा स्वतः रोजगार की भावना को प्रदेश, जिले एवं गांवों तक प्रसारित करने की आवश्यकता बतायी गयी, यह ही एकमात्र विकल्प है जो स्थानीय रूप से रोजगार के साथ समाज के आर्थिक उद्देश्यों की पूर्ति करते हुये सामाजिक समरसता और देश के विकास में सहभागी हो सकेगा। विभिन्न प्रदेशो से आये सभी पदाधिकारियों ने अपने विचारों से भी अवगत कराया।
lucknow: पीएनसी कंपनी की लापरवाह कार्य शैली से कानपुर रोड पर रोज लगता है जाम

