50 से ज्यादा ज्यादा मंत्री-विधायक शामिल रहे
लोकभवन में लगाई गई स्पेशल स्क्रीन लगाई गई, 300 छात्राओं व महिलाओं ने भी देखी साथ में मूवी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी सरकार ने अपने पूरे लावलश्गर के साथ शुक्रवार को द केरल स्टोरी फिल्म देखी। बता दें कि लोकभवन में योगी सरकार के लिए स्पेशल स्क्रीन लगवाई गई।

सीएम के साथ कैबिनेट के 50 से ज्यादा मंत्री-विधायक भी शामिल रहे। 50 से ज्यादा अफसर और 300 छात्राएं-महिलाएं भी रहीं। 3 दिन पहले यानी 9 मई को सीएम ने फिल्म यूपी में टैक्स फ्री करने का ऐलान किया था। इससे पहले भाजपा युवा मोर्चा ने भी लखनऊ और आगरा में स्कूली छात्राओं को फ्री में ये फिल्म दिखाई थी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि मैं बहुत खुश हूं कि मुझे द केरल स्टोरी को लोकभवन में पूरे कैबिनेट के साथ देखने का मौका मिल रहा है। हम पश्चिम बंगाल में इस फिल्म से बैन हटाने की मांग करते हैं। आने वाले समय में पश्चिम बंगाल का भी सच लोगों के सामने आएगा।
sudha jaiswal

