लखनऊ। विश्व जल दिवस के उपलक्ष में बुधवार को लखनऊ मे गोमती नदी तट,छठ घाट लछमण झुला पार्क पर गोमती नदी सफाई अभियान ,वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन मुख्य आयोजक डॉक्टर संदीप चौधरी सेव अर्थ मिशन ,अमित तिवारी के द्वारा परिवर्तन संस्था के तत्वावधान मे किया गया इस कार्यक्रम मे संजीव कुमार स्वच्छता/खाद्य निरीक्षक कुलदीपक सिंह स्वच्छता अधिकारी सम्मलित हुये गोमती नदी देश के प्रमुख नदियों मे एक है इस नदी का संस्कृति और धार्मिक महत्व है।
एतिहासिक मान्यता के अनुसार है गोमती नदी को पवित्र गंगा नदी की बहन भी माना गया है और कई स्थानो मे गंगा के समान ही गोमती नदी भी पूजनीय हैं। कृषि कार्य मे नदियों की भूमिका सर्वविदित है और इसमे गोमती नदी की भी भूमिका भी अत्यंत महत्त्वपूर्ण है, कई छोटी नदियों सहायक नदियाँ इससे निकालती है और गोमती नदी के साथ साथ बहुत बड़ी भूभाग मे कृषि कार्यो मे संलग्न लोगों के जीवनयापन हेतु व्यक्तिगत और व्यवसायिक खेती मे सहायक है। लेकिन दुर्भाग्य की बात य़ह है कि आज अन्य नदियों की तरह गोमती नदी भी प्रदुषित हो गई है। निसंदेह नदी सफाई योजना सरकार की तरफ से भी चलाई जा रही है, लेकिन य़ह उन सभी संस्थाओ और व्यक्ति की जिम्मेदारी है जिन्हें अपने पर्यावरण और पृथ्वी से प्यार है। अत: उनसे संस्था की य़ह अपील भी है वे आगे बढ़े और पर्यावरण संरक्षण मे योगदान दे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है, जल है तो हम है,जल है तो कल है, जल बचाये और अपना कल बचाये,य़ह संदेश जन जन तक पहुंचाना है। सम्पूर्ण कार्यक्रम मे गोमती नदी तट सफाई, गोमती नदी तट पर वृक्षारोपण था ।
इस कार्यक्रम के माध्यम से सेव अर्थ मिशन और परिवर्तन संस्था ने एक लाख वृक्षारोपण का संकल्प किया है जो देश के विभिन्न राज्यों मे आने वाले समय में लगाए जाएंगे जिसका आरम्भ 101 वृक्ष को लगाने के साथ किया गया प्राकृतिक,भौतिक, संस्थागत आदि जल स्रोतो के संरक्षण, संवर्धन समपोषण हेतु भी जागरूकता अभियान देश के विभिन्न राज्यों में य़ह संस्था चला रहीं हैं । आयोजित कार्यक्रम इस उदेश्य की एक कड़ी है। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम के संपादन में प्रेस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के लिए नगर अयुक्त, नगर निगम आयुक्त,निगम के अधिकारियों और विशेष रूप से मीडियाकर्मियों को भी सेव अर्थ मिशन और परिवर्तन संस्था धन्यवाद देती है जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफल हो सका। कार्यक्रम मे श्रेया तिवारी, डॉक्टर पूजा अमित,नितीश ,डॉक्टर संजय सिंह, स्नेहा, अपराजिता मिश्रा, निशा एव संदीप, भानु उपस्थित थे।
sudha jaiswal