लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को प्रेस क्लब सरोजनीनगर व सहयोग परिवार के संयुक्त तत्वाधान में सरोजनीनगर की देवलोक कालोनी स्थित सहयोग परिवार परिसर में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष राज किशोर पासी ने कहा कि प्रदूषण के उच्च स्तर के कारण पर्यावरण खतरे में है। पर्यावरण के सभी प्रमुख घटक जैसे जलमंडल, वायुमंडल, जीवमंडल, सभी प्रदूषकों में फंस गए हैं। कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष राजन पाण्डेय ने कहा कि प्रदूषकों का बढ़ता स्तर सामान्य पर्यावरणीय परिस्थितियों को नष्ट कर रहा है। महामंत्री राकेश यादव ने कहा कि पर्यावरण हमारा पोषण करता है और हमें जीवित रहने में मदद करता है। पौधे और जानवर जैसे जैविक घटक भी जीवित रहने के महत्वपूर्ण उपकरण हैं। पौधे हमारे आसपास की हवा को शुद्ध करने में मदद करते हैं। कोषाध्यक्ष आसिफ खान व मीडिया प्रभारी पवन तिवारी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की वर्तमान परिस्थितियों के बारे में जागरूकता फैलाना है। सचिव प्रदीप यादव व संगठन मंत्री मुकेश रावत ने कहा कि पर्यावरण की स्थिति में सुधार के लिए सरकार और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को समस्याओं से लड़ने और हमारे पर्यावरण को बचाने के लिए एक साथ आना चाहिए। सख्त कानून लाने, प्लास्टिक के उपयोग की निंदा करने और अधिक पेड़ लगाने से प्रदूषण पर अंकुश लगाने और पर्यावरण को बचाने में मदद मिल सकती है। इस मौके पर संगठन के सदस्य रामबाबू सोनी, इन्द्रेश यादव, इदरीश खान, चन्दन गुप्ता व राहुल तिवारी, प्रशिक्षक अतुल राय, मोनी कश्यप, पूजा गौतम व शशिकला मौजूद रही।
sudha jaiswal