• About
  • Advertise
  • EPaper
Tuesday, March 3, 2026
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
E-PAPER
english news
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • गोरखपुर
      • कानपुर
      • आजमगढ़
      • गाजीपुर
      • चंदौली
      • जौनपुर
      • बलिया
      • भदोही
      • मऊ
      • मिर्जापुर
      • सोनभद्र
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • भोजपुरी
    • टीवी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
No Result
View All Result
Hindi News,Breaking News, Latest News, Political News
No Result
View All Result
Home राज्य उत्तर प्रदेश

आगरा के प्रभारी मंत्री ए.के.शर्मा ने पीपल का पौधा रोपकर वृक्षारोपण जन आंदोलन की शुरूआत की

by sudha jaiswal
July 22, 2023
in उत्तर प्रदेश
0
आगरा के प्रभारी मंत्री ए.के.शर्मा ने पीपल का पौधा रोपकर वृक्षारोपण जन आंदोलन की शुरूआत की
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नगर विकास मंत्री ने आगरा में 48 लाख पौधारोपण के सापेक्ष 50 लाख पौधारोपण का दिलाया संकल्प
मंत्री के आह्वान पर आगरा में 42 लाख पौधों का हुआ रोपण
अधिक से अधिक पौधरोपण कर प्रकृति के संरक्षण में दें सभी अपना योगदान
भारतीय संस्कृति में वृक्ष ईश्वरीय प्रतीक होने से पूजनीय
जनपद के फतेहाबाद में आयुष वन, चमरौली में नंदन वन तथा पंचायतों में ग्राम्य वन किए गए स्थापित
आगरा में वृक्षारोपण अभियान में सभी के बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने से मंत्री ने दिया धन्यवाद

आगरा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर बृहद वृक्षारोपण जन अभियान 2023 के तहत पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाने है, जिसमें से आज 22 जुलाई को 30.00 करोड़ एवं 15 अगस्त को 5.00 करोड़ पौध रोपण किया जाना है। इसी क्रम में आगरा जनपद के प्रभारी मंत्री व नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने ताज नगरी फेस-2 के जोनल पार्क में अपने कर कमलों से पीपल का पौधा रोपकर आगरा में वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत की।

मंत्री ने इस दौरान आंवला, बरगद, पीपल, बेल, अशोक के पौधों की पंचवटी वाटिका तथा पीपल, पाकड़, बरगद के पौधों से बनाई गई हरिशंकरी वाटिका का भी रोपण किया। इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से प्रकृति के संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

मंत्री के आह्वान पर जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों, कर्मचारियों , नवयुवकों,स्कूल के बच्चों ,आमजन ने वृक्षारोपण अभियान में बड़े उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पौधरोपण किया।आज के इस पौधरोपण अभियान में आगरा में 42 लाख पौधे रोपे गए।

वृक्षारोपण

इस अवसर पर मंत्री ने वृक्षरोपण अभियान का हिस्सा बनने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज पूरे प्रदेश में कुल 35 करोड़ पौधों में से 30 करोड़ पौधे रोपे जा रहे। आगरा जनपद में भी आज 48 लाख पौधों में से 42 लाख पौधों का रोपण किया गया। आगे इसमें 02 लाख की वृद्धि के साथ अब 50लाख पौधों को रोपण किया जायेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि वृक्ष भारतीय संस्कृति में ईश्वरीय प्रतीक माने जाते हैं, इसलिए हमारे यहां वृक्षों की पूजा की जाती है।

उन्होंने पीपल वृक्ष के महत्व को शास्त्रोक्त कहा कि “मूलतों ब्रह्म रूपाय,मध्यते विष्णु रूपने, अग्रतो शिव रूपाय, महाबृक्षाय नमो नम:” अर्थात पीपल के वृक्ष के मूल में ब्रह्म का मध्य में विष्णु का और अग्र भाग में शिव का वास होता है। उन्होंने कहा कि पीपल वृक्ष को प्रणाम कर जो जीवन की शुरूआत करते हैं, उन्हें सफलता मिलती है। पीपल वृक्ष के सामने आयु: प्रजा धनम धान्यम देही मम, महाबृक्षाय बोलकर लोग अपनी मुरादे पूरी करते हैं। उन्होंने महापौर को मिले बेल के पौधे को देखकर कहा कि बेल का वृक्ष साक्षात शिव का अंश होता है। इसी प्रकार शमी के पौधे में लक्ष्मी का वास होता है।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नगरीय निकायों को 35 लाखवृक्षारोपण का लक्ष्य दिया है, जिसे हम और ज्यादा ही करेंगे। नगरों में पौधरोपण से पहले एक सप्ताह का नगर सफाई महा अभियान चलाया गया, जिससे कि पौधों के रोपण की जगह को साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनाया जा सके। उन्होंने सभी से अपील भी कि पौध रोपण के साथ ही पौधों के संरक्षण पर भी ध्यान दे, तभी हम अपने आसपास के क्षेत्रों को हरा-भरा बना पाएंगे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि हम एक ही पौधा लगाएं लेकिन यह सुनिश्चित करें कि वह जीवित रहना चाहिए, जिस प्रकार हम अपने बच्चों का लालन पालन करते हैं उसी प्रकार लगाए गए पौधे का करें, और अगली पीढ़ी को प्रदूषण मुक्त वातावरण दें।

आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने कहा कि 02 लाख पौधे नगर निगम रोपित कर रहा है, हम सुनिश्चित करेंगे कि सभी पौधे जीवित रहें, उन्होंने कहा कि वृक्ष धरा के भूषण हैं, करते दूर प्रदूषण हैं, एसी खरीदने की जगह एक पौधा लगाएं। विधायक जीएस धर्मेश ने कहा कि वृक्षों से ही हमारा अस्तित्व है कोरोना काल में हमने आॅक्सीजन के महत्व को देखा है।

वृक्ष आक्सीजन प्रदान करते हैं उन्होंने जिलाधिकारी व नगरायुक्त से वृक्षारोपण अभियान में रोपित पौधों की सुरक्षा के उपाय तथा ठीक से देखरेख सुनिश्चित करने को कहा। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधारोपण के लक्ष्य के सापेक्ष जनपद में 50 लाख पौधों का रोपण किया जा रहा है, जिसमें 1288874 पौधे वन विभाग द्वारा तथा शेष अन्य विभागों द्वारा वृक्षारोपणकिया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री

इसी क्रम में 15 अगस्त को 08 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद के फतेहाबाद में आयुष वन, चमरौली में नंदन वन तथा पंचायतों में ग्राम्य वन स्थापित किए गए। हरितिमा एप के माध्यम से पौधों के जियो टैगिंग का कार्य किया जा रहा है, वन विभाग द्वारा जीआईएस फील्ड मैप के माध्यम से समस्त वृक्षारोपण स्थलों का पॉलिगोन बनाकर पीएमएस पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है।

ये खबरे भी पढ़ें

वृहद वृक्षारोपण अभियान-2023 को सफल बनाने के लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिये अधिकारियों को निर्देश

Related Posts:

  • कब मिली थी दादरा एवं नगर हवेली को आजादी (Liberation…
  • समुद्र मंथन से प्राप्त 14 रत्नों के नाम के नाम तथा…
  • India : जानिए भारत का नाम "भारत" कैसे पड़ा और कैसी…
  • CM Yogi in Kashi: सीएम योगी ने शहर की सरकार को दिया…
  • Chandauli News: चेतना मंच का वृहद पौधरोपण अभियान,…
  • पारिजात या हरसिंगार के पौधे की धार्मिक व औषधीय महत्ता
Previous Post

Home Remedies For Back Pain:कमर दर्द में जल्दी पाना चाहते हैं राहत, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

Next Post

प्रभारी मंत्री ए०के० शर्मा ने अधिकारियों के साथ आगरा के सर्किट हाउस में की विकास कार्यों की समीक्षा

Next Post
प्रभारी मंत्री ए०के० शर्मा ने अधिकारियों के साथ आगरा के सर्किट हाउस में की विकास कार्यों की समीक्षा

प्रभारी मंत्री ए०के० शर्मा ने अधिकारियों के साथ आगरा के सर्किट हाउस में की विकास कार्यों की समीक्षा

Web Stories

10 Things to know about The Kerala Story
Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh
गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur
बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव

Recent Posts

  • UP Politics: मनोज तिवारी के “होलरिया” से छिड़ी सियासी तान, अखिलेश ने भी व्यंगात्मक गीत से किया पलटवार
  • परिवहन मंत्री के निर्देश पर अलीगढ़ के RTO और ARTO निलंबित, स्कूल बस हादसे में बच्ची की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई
  • Varanasi: सरस मेला का उप मुख्यमंत्री ने किया समापन, खूबसूरती के मिशल पर गाजीपुर को मिला विशेष सम्मान
  • Varanasi: शहर में 2500 होलिकाएं जलने की तैयारी, ड्रोन की रखी जाएगी निगरानी, स्पेशल टीम गठित
  • Varanasi: जब जरूरत होगी तब गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जायेगा…वाराणसी में बोले डिप्टी सीएम केशव
  • UP: उन्नाव में एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई दो रोडवेज बसें, 3 यात्रियों की मौत, 31 घायल
  • Varanasi: मुस्लिम महिलाओं ने गुलाल उड़ाया, काबा को भेजा भाईचारे का संदेश, 300 परिवार में बाँटी होली की पोटली
  • Varanasi: सफाई के नाम पर कोरमपूर्ति, उपमुख्यमंत्री के आगमन से पहले ओवरब्रिज से नीचे फेंका गया कूड़ा, लोगों पर गिरा सड़क का कचरा
  • Varanasi: खामेनेई की मौत के बाद बनारस में सात दिन के शोक का एलान, घरों पर लगेंगे काले झंडे
  • 5 आरोपियों पर 25-25 हजार घोषित, BHU में हुए फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Categories

About Us

Jansandesh Times

Category

  • अजब गजब
  • अपराध
  • अयोध्या
  • आजमगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • एंटरटेनमेंट
  • ऑटोमोबाइल
  • कानपुर
  • खान-पान
  • खेल
  • गाजीपुर
  • गोरखपुर
  • चंदौली
  • जौनपुर
  • टीवी
  • टेक्नोलॉजी
  • टॉलीवुड
  • ट्रैवेल
  • दिल्ली
  • देश-विदेश
  • धर्म कर्म
  • प्रयागराज
  • फैशन
  • फ़ोटो गैलरी
  • बलिया
  • बिज़नेस
  • बॉलीवुड
  • भदोही
  • भोजपुरी
  • मऊ
  • मिर्जापुर
  • मूवी रिव्यु
  • राजनीति
  • राज्य
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वाराणसी
  • वेब सीरीज
  • साइंस
  • सोनभद्र
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • हेल्थ
  • हॉलीवुड

Recent Posts

  • UP Politics: मनोज तिवारी के “होलरिया” से छिड़ी सियासी तान, अखिलेश ने भी व्यंगात्मक गीत से किया पलटवार
  • परिवहन मंत्री के निर्देश पर अलीगढ़ के RTO और ARTO निलंबित, स्कूल बस हादसे में बच्ची की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई
  • Varanasi: सरस मेला का उप मुख्यमंत्री ने किया समापन, खूबसूरती के मिशल पर गाजीपुर को मिला विशेष सम्मान
  • Varanasi: शहर में 2500 होलिकाएं जलने की तैयारी, ड्रोन की रखी जाएगी निगरानी, स्पेशल टीम गठित
  • Varanasi: जब जरूरत होगी तब गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जायेगा…वाराणसी में बोले डिप्टी सीएम केशव
  • About
  • Advertise
  • EPaper

© 2022 Jansandesh Times

No Result
View All Result
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • वाराणसी
      • प्रयागराज
      • अयोध्या
      • लखनऊ
      • कानपुर
      • गोरखपुर
  • राजनीति
  • एंटरटेनमेंट
    • हॉलीवुड
    • बॉलीवुड
    • टॉलीवुड
    • टीवी
    • भोजपुरी
    • वेब सीरीज
    • मूवी रिव्यु
  • धर्म कर्म
  • अपराध
  • बिज़नेस
  • हेल्थ
  • खेल
  • साइंस
    • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • लाइफस्टाइल
    • फैशन
    • स्वास्थ्य
    • ट्रैवेल
    • खान-पान
  • एजुकेशन
  • अजब गजब
  • स्पेशल स्टोरी
  • Web Story
  • E-Paper
  • English News

© 2022 Jansandesh Times

10 Things to know about The Kerala Story Rashifal: 21 अप्रैल से वृहस्पति बदलेंगे अपनी चाल, राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव ब्लैक साड़ी में खुबसूरत दिखीं South Actress Keerthy Suresh गोल्डन लहंगे में दुल्हन बनीं एक्ट्रेस Mrunal Thakur बदलने वाली है ग्रहों की चाल, राशियों पर पड़ेगा ये प्रभाव
Verified by MonsterInsights